फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Kings' new jersey launched, Shikhar Dhawan said - will create a stir in IPL

Chandigarh News: पंजाब किंग्स की नई जर्सी लांच, शिखर धवन बोले-आईपीएल में मचाएंगे धूम

Sun, 17 Mar 2024 03:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Punjab Kings' new jersey launched, Shikhar Dhawan said - will create a stir in IPL
चंडीगढ़। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें संस्करण से पहले पंजाब किंग्स ने अपनी टीम की नई जर्सी लांच कर दी। एलांते मॉल में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन के साथ टीम के अन्य सदस्य, कोचिंग स्टाफ और टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा भी मौजूद रहीं। मौके पर ग्लैमर और मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए पंजाबी गायक और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल भी पहुंचे थे। प्रीति जिंटा ने कहा हमें टीम की नई जर्सी लांच करते हुए खुशी हो रही है। नई जर्सी में शामिल नए रंग पंजाब की भावनाओं को दर्शाते हैं। नई जर्सी में टीम के खिलाड़ी प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि नई जर्सी का कपड़ा वियतनाम से आयात किया गया है। यह हल्का और अधिक स्ट्रेचेबल है। कप्तान शिखर धवन ने कहा नई जर्सी में में और मेरी टीम पूरी तरह से तैयार है। इस सीजन में हमारे पास एक शानदार टीम है जो आईपीएल के मैदान पर अपना सब कुछ झोंक देगी। जर्सी के कंधे के ब्लेड पर भारतीय तिरंगा है जो हमारे राष्ट्र और हमारे सम्माननीय सशस्त्र बलों के प्रति एक श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed