फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab jail prisoners are drug addicted

खुलासाः पंजाब की जेलों में कैदी नशे के आदी, दवाइयों के साथ ड्रग्स लेते हैं

Sat, 23 Sep 2017 01:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Sep 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
punjab jail prisoners are drug addicted
smack drugs
पंजाब की जेलों में कैदियों द्वारा दवाओं के माध्यम से ड्रग्स लेने का मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के संज्ञान में लाया गया है। मामले का खुलासा इस तरह हुआ। दरअसल, मामला तब उजागर हुआ जब लुधियाना जेल में कैदी को डाक्टर ने ड्रग मिश्रित इंजेक्शन देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद कैदी ने उस पर हमला कर दिया। हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच लुधियाना के सेशन जज को सौंप दी है।
विज्ञापन


एनजीओ लॉयर्स फॉर ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल के वकील नवकिरन सिंह के जरिए जेलों में ड्रग्स को लेकर अर्जी दाखिल की गई है। अर्जी पर हाईकोर्ट ने पंजाब के डीजीपी (जेल) और स्वास्थ्य निदेशक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने पंजाब की जेलों में पिछले एक साल के दौरान दवा आपूर्ति का ब्योरा सौंपने के आदेश दिए हैं। नवकरन सिंह ने कहा कि जेल में नशीले इंजेक्शन का लगातार उपयोग 11 सितंबर को तब सामने आया जब डाक्टर पर कुछ नशेड़ियों ने हमला किया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मामले को अधिक गंभीरता मिली क्योंकि इसमें जेल स्टाफ की मिलीभगत थी। यहां तक कि जेल स्टाफ ने  एम्बुलेंस तक नहीं बुलाई। नवकरन सिंह ने यह भी दावा किया कि एक निश्चित संख्या में कैदियों को ऐसी दवाएं दी जाती हैं जिसके चलते वे ड्रग के आदी हो रहे हैं। हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई पर यह स्पष्ट कर दिया था कि जांच एजेंसियों को ड्रग्स के स्रोत के बारे में जानकारी एकत्रित करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed