फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab, himachal pradesh, chandigarh private companys ragistration cancelled

मनमानी पड़ी भारी और 5222 कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द, अब हरियाणा की बारी

Wed, 23 Aug 2017 04:27 PM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 23 Aug 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
punjab, himachal pradesh, chandigarh private companys ragistration cancelled
कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द
निजी कंपनियों की मनमानी पर सरकार सख्त हो गई है। चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की 5222 कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है, अब हरियाणा की बारी है। केंद्र सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ कारपोरेट अफेयर्स के अधीनस्थ दि रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ने कंपनियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया। इनमें 773 हिमाचल, 4449 कंपनियां चंडीगढ़ और पंजाब की शामिल हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इन तीनों राज्यों में कंपनियों की संख्या 38000 के करीब है। उधर, हरियाणा में अभी कंपनियों की स्थिति को खंगाला जा रहा है। जिसके बाद वहां मनमर्जी करने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, विभाग ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को भी लिख दिया है कि उक्त सभी कंपनियों (जिनकी रजिस्ट्रेशन रद्द कर दी गई हैं) के बैंक खातों को भी तुरंत प्रभाव से सील कर दिया जाए। विभाग के रजिस्ट्रार ऑफ  कंपनीज डॉ. राज सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


इसलिए गिरी कंपनियों पर गाज
दि रजिस्ट्रार ऑफ  कंपनीज कार्यालय ने यह एक्शन उक्त कंपनियों को बार-बार नोटिस देने के बाद उठाया है। दरअसल, इन कंपनियों को हर साल नियमानुसार अपनी सालाना बैलेंस शीट, एनुअल रिटर्न और अन्य दस्तावेजों (जो ये दर्शाए कि संबंधित कंपनी सरकार के नियमानुसार वजूद में हैं) को विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करनी अनिवार्य है, लेकिन इन कंपनियों ने हिदायतों के बावजूद ऐसा नहीं किया, जिसके बाद विभाग को उनके खिलाफ कड़ा निर्णय लेना पड़ा। सूत्रों के अनुसार कई कंपनियां तो सिर्फ गुमराह करने के लिए सिर्फ फर्जी कागजों में ही खोली गई थी। विभाग लगातार इन कंपनियों की मॉनीटरिंग कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनियों के निदेशक अयोग्य घोषित
कंपनियों की रजिस्ट्रेशन रद्द करने के अलावा इन कंपनियों के निदेशकों को भी विभाग ने अयोग्य घोषित कर दिया है। कंपनियों के इन निदेशकों को जारी ‘डिन’ (डीआईएन, डायरेक्टर आइडेंटिफिकेशन नंबर) को भी डी-एक्टिवेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ‘डिन’ निष्क्रिय होने के बाद ये डायरेक्टर अब किसी अन्य कंपनियों में कभी डायरेक्टर नहीं कर पाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed