फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab, Haryana Players Who Recommended for Arjun Award 2018

पंजाब-हरियाणा के 6 खिलाड़ी, जिन्हें मिलेगा अर्जुन अवार्ड, विनेश फोगाट बजरंग पूनिया हुए निराश

Tue, 18 Sep 2018 03:00 PM IST
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Tue, 18 Sep 2018 03:00 PM IST
विज्ञापन
Punjab, Haryana Players Who Recommended for Arjun Award 2018
NEERAJ CHOPRA
जानिए, पंजाब और हरियाणा के उन 6 होनहार खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें अर्जुन अवार्ड से नवाजा जाएगा। वहीं विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की झोली खाली ही रह गई। बेशक हरियाणा की झोली खेल रत्न से खाली रह गई, लेकिन पांच अर्जुन अवार्ड प्रदेश के खिलाड़ियों को मिले हैं।
विज्ञापन


कॉमनवेल्थ व एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, वर्ल्ड चैंपियन शूटर अंकुर मित्तल, कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान सुमित, एशियन गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता और वुशू की वर्ल्ड चैंपियन पूजा कादियान को अर्जुन अवार्ड दिया जाएगा। जालंधर के हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह को भी अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया।
विज्ञापन


पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फौगाट को मायूसी मिली है। इनका नाम राजीव गांधी खेल रत्न के बड़े दावेदारों में माना जा रहा था, लेकिन इसके लिए इन्हें इंतजार करना पड़ेगा, जबकि खेल रत्न व अर्जुन अवार्ड दोनों के लिए दावेदारी करने वाले अंकुर मित्तल को पहले अर्जुन अवार्ड के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा से खेल रत्न के लिए कॉमनवेल्थ व एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट बजरंग पूनिया के अलावा विनेश फौगाट का नाम गया था, जबकि शूटिंग में वर्ल्ड चैंपियन अंकुर का नाम खेल रत्न व अर्जुन अवार्ड के लिए भेजा गया था।

डोप का डंक फिर आया सीमा के आड़े

Punjab, Haryana Players Who Recommended for Arjun Award 2018
seema punia
राष्ट्रमंडल खेलों की चार बार और एशियाई खेलों में दो बार की पदक विजेता डिस्कस थ्रोअर सीमा पूनिया के आड़े एक बार फिर 17 साल पुराना डोप केस आ गया। कमेटी के ज्यादातर सदस्य को सीमा को पुरस्कार देने के पक्ष में थे, लेकिन बात नहीं बनी। यही नहीं बॉक्सर अमित को भी पहले डोप में फंसने के चलते नहीं चुना गया। कमेटी ने इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन को ध्यान में रख चेयरपरसन से इस संबंध में नए दिशा निर्देश बनाने की अपील की।

25 सितंबर को दिए जाएंगे पुरस्कार  
एशियाई खेलों के कारण पुरस्कार समारोह को खेल दिवस 29 अगस्त की जगह 25 सितंबर को आयोजित करने का फैसला किया गया। खेल रत्न पाने वाले को 7.5 लाख जबकि अर्जुन अवॉर्डी को पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है।  2016 में खेल रत्न साक्षी, सिंधू और दीपा करमाकर को दिया गया था। 2017 में हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह और पैरा एथलीट देवेंद्र झाझरिया को दिया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed