Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Haryana Highcourt Justice Lisa Gill become Chief Justice of Andhra Pradesh High Court Supreme Collegium

Chandigarh: जस्टिस लीजा गिल बनेंगी आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस, सुप्रीम कॉलिजियम ने की नियुक्ति

Fri, 27 Feb 2026 10:44 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 27 Feb 2026 10:44 AM IST
सार

चंडीगढ़ के सेक्टर 9 के कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ी जस्टिस लीजा गिल ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से एलएलबी और फिर बाद में एलएलएम की शिक्षा हासिल की।

विज्ञापन
Punjab Haryana Highcourt Justice Lisa Gill become Chief Justice of Andhra Pradesh High Court Supreme Collegium
जस्टिस लीजा गिल - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की सीनियर जज जस्टिस लीजा गिल आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस बनेंगी। सुप्रीम कॉलिजियम ने उनकी नियुक्ति की सिफारिश की। इस समय आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के पद पर जस्टिस धीरज सिंह ठाकुर कार्यरत हैं, जो जल्द ही सेवानिवृत्त होने वाले हैं। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट कॉलिजियम ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की जस्टिस लीजा गिल के आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही तय कर दिया है कि जैसे ही आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के मौजूदा चीफ जस्टिस रिटायर होंगे तो उनके बाद उस पद पर जस्टिस लीजा की नियुक्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से की है एलएलबी

बता दें कि चंडीगढ़ के सेक्टर 9 के कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ी जस्टिस लीजा गिल ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से एलएलबी और फिर बाद में एलएलएम की शिक्षा हासिल की, जिसके बाद उन्होंने साल 1990 में पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2014 में उन्हें पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जज के पद पर नियुक्त किया था। इस समय जस्टिस लीजा गिल पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस अश्वनी मिश्रा के बाद वरिष्ठता में तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed