{"_id":"57347b024f1c1b7a659199fa","slug":"punjab-haryana-highcourt-election-secretery-president-elect-court-bar-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसो चुनाव में सचिव पद पर कड़ी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसो चुनाव में सचिव पद पर कड़ी टक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
Updated Thu, 12 May 2016 06:15 PM IST
विज्ञापन
उच्च न्यायालय
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वीरवार को हुए चुनाव में सचिव पद के लिए दो उम्मीदवारों सुरिंदरपाल सिंह टिन्ना और मनीष सिंगला में कड़ी टक्कर दिखी। यहां बार रूम में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शुक्रवार को मतगणना के बाद चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा।
अध्यक्ष पद के लिए मौजूदा अध्यक्ष हरप्रीत सिंह बराड़ और ताहर सिंह फिर से भाग्य आजमा रहे हैं, जबकि दो नए चेहरे वीके जैन व निर्भय गर्ग भी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद पर बराड़ और गर्ग में मुकाबले की स्थिति नजर आ रही है। इस बार सचिव पद के अलावा कोषाध्यक्ष पद पर भी दो उम्मीदवारों में सीधी टक्कर है।
उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद के लिए तीन-तीन उम्मीदवार हैं। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कुल 4497 सदस्य हैं। मतदान के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। चुनाव प्रक्रिया की बकायदा वीडियोग्राफी कराई गई।