फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Haryana High Court Heariing on Sapna Choudhary Fir Quashing Plea

हाईकोर्ट ने निपटाई सपना चौधरी के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की याचिका, जानें मामला

Thu, 12 Dec 2019 10:27 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 12 Dec 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
Punjab Haryana High Court Heariing on Sapna Choudhary Fir Quashing Plea
Sapna Choudhary
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणवी गायिका व डांसर सपना चौधरी पर एससी एसटी एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर को रद्द करवाने की मांग का निपटारा कर दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि मामले में गुरुग्राम पुलिस सपना के खिलाफ इस मामले में कैंसिल रिपोर्ट पेश कर चुकी है । ऐसे में अब हाईकोर्ट में इस मामले का कोई औचित्य नही है।
विज्ञापन


यह केस आधारहीन है, इसलिए हाईकोर्ट इस मामले का निपटारा कर रहा है। सपना ने अपने खिलाफ गुरुग्राम में एससी एसटी एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर को रद्द करवाने की मांग को लेकर याचिका दायर की थी। याचिका में बताया गया कि उसके खिलाफ सेक्टर 29 थाना क्षेत्र के चकरपुर में आयोजित कार्यक्रम में रागिनी प्रस्तुत की थी।
विज्ञापन


इसमें एक जाति विशेष पर टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए खांडसा गांव के सतपाल तंवर नामक व्यक्ति ने कहा था कि उनके द्वारा गाई गई रागिनी से एससी-एसटी वर्ग के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। सपना ने याचिका में कहा कि यह रागिनी विभिन्न लोक गायक चार दशकों से भी अधिक समय से विभिन्न कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में उन्हें टारगेट किया जा रहा है और उनका किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed