फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Haryana High Court Granted Permission for Abortion to Lady

हाईकोर्ट का आदेश- घातक रोग से ग्रस्त है भ्रूण, महिला का जल्दी से गर्भपात करवाए पीजीआई

Thu, 14 May 2020 11:14 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 14 May 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
Punjab Haryana High Court Granted Permission for Abortion to Lady
गर्भवती महिला
गर्भ में पल रहे बच्चे के घातक रोग से पीड़ित होने के बाद पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने महिला को गर्भपात कराने की इजाजत दे दी है। साथ ही पीजीआई को निर्देश दिए हैं कि वह जल्द से जल्द महिला का सुरक्षित गर्भपात करवाएं।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने परिवार की आर्थिक हालत देखते हुए पीजीआई को यह आदेश भी दिया है कि वह पुअर पेशेंट रिलीफ फंड से यह गर्भपात करवाए। जस्टिस निर्मलजीत कौर ने यह आदेश बुधवार को पीजीआई के मेडिकल बोर्ड द्वारा महिला के गर्भ की जांच करके सौंपी गई मेडिकल रिपोर्ट को देखने के बाद दिया।
विज्ञापन


बता दें कि चंडीगढ़ निवासी महिला ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करके बताया था कि पीजीआई में उसके गर्भ की जांच में सामने आया था कि उसके गर्भ में पल रहा शिशु अर्नाल्ड चिआरी मेलफॉर्मेंशन नामक बीमारी से ग्रसित है। इस बीमारी में भ्रूण की रीढ़ की हड्डी विकसित नहीं हो पाती है। ऐसे में अगर यह बच्चा पैदा हुआ तो तो वह शारीरिक और मानसिक तौर पर अक्षम रह जाएगा। इसलिए महिला को गर्भपात करवाने का सुझाव दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन मेडिकल टर्मिनेशन एंड प्रेग्नेंसी एक्ट के तहत अगर गर्भ 20 सप्ताह से ज्यादा समय का हो गया हो तो मेडिकल बोर्ड गठित किया जाना जरूरी है और गर्भपात के लिए हाईकोर्ट की इजाजत अनिवार्य है। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पीजीआई को आदेश दिए थे कि वह मेडिकल बोर्ड का गठन करे और महिला के गर्भ की जांच करके उसकी रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंपे।


पीजीआई से बुधवार को मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट सौंपकर स्वीकार किया कि गर्भ में पल रहा शिशु अर्नाल्ड चिआरी मेलफॉर्मेंशन नामक बीमारी से ग्रसित है। अगर वह पैदा हुआ तो सामान्य जीवन नहीं जी पाएगा और वह शारीरिक और मानसिक रूप से अक्षम रह जाएगा। पीजीआई की रिपोर्ट देखने के बाद हाईकोर्ट ने पीजीआई को तत्काल महिला के गर्भपात करने के आदेश देते हुए याचिका का निपटारा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed