फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab govt will provide wheat seed to the farmers in 50 Percent subsidy

पंजाब में 2.5 लाख किसानों को बड़ी सौगात, 50 फीसदी सब्सिडी में मिलेगा गेहूं का बीज

Sun, 01 Nov 2020 04:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 01 Nov 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
Punjab govt will provide wheat seed to the farmers in 50 Percent subsidy
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई

पंजाब सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। प्रदेश सरकार ने कृषि विभाग की गेहूं बीज सब्सिडी नीति 2020-21 को मंजूरी दे दी है। इसके तहत किसानों को अब रबी सीजन में 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ प्रमाणित बीज मिल सकेगा। सरकार की इस योजना से 18.50 करोड़ रुपये सब्सिडी के साथ सूबे के 2.5 लाख किसानों को फायदा होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रविवार को छोटे और सीमांत किसानों को अनुदानित बीज उपलब्ध कराने के लिए विभाग को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा है कि सब्सिडी केवल पात्र किसानों को दी जानी चाहिए और सब्सिडी राशि सीधे लाभार्थी किसानों के खातों में स्थानांतरित की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने एसीएस (विकास) अनिरुद्ध तिवारी को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि केवल गुणवत्ता वाले बीज ही किसानों तक पहुंचे। 
विज्ञापन


एक नवंबर से कर सकते हैं आवेदन
कृषि विभाग की गेहूं बीज सब्सिडी नीति 2020-21 की मंजूरी के बाद किसान इस योजना का लाभ एक नवंबर से ले सकते हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पात्र किसान सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए दी गई तिथि में अपने क्षेत्रों के कृषि विभाग कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। विभाग रबी सीजन 2020-21 के दौरान राज्य में लगभग 35 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की खेती होने की उम्मीद जता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम पांच एकड़ में मिलेगी सब्सिडी
एसीएस (विकास) अनिरुद्ध तिवारी ने बताया कृषि विभाग ने किसानों को रियायती दरों पर गेहूं के बीज उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कर लिए हैं। बीजों की कुल लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 1,000 रुपये प्रति क्विंटल के बराबर सब्सिडी सीधे आवेदक किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। अधिकतम पांच एकड़ क्षेत्र के लिए गेहूं के बीज पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed