फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab governor vp singh badnore speaks on lee corbusier plans

'जब भी समस्याओं के हल की सोचता हूं, कार्बूजिए के प्लान रुकावट बन जाते हैं'

Sun, 14 May 2017 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 14 May 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
punjab governor vp singh badnore speaks on lee corbusier plans
पंजाब गवर्नर वीपी सिंह बदनौर
जब भी मैं शहर की समस्याओं को हल करने की सोचता हूं, ली कार्बूजिए के बनाए प्लान उनको दूर करने में कहीं न कहीं रुकावट बन जाते हैं। ये कहना है पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर का। वे सेक्टर-30 स्थित लुभाना भवन में चंडीगढ़ व्यापार मंडल के 25 साल पूरे होने के मौके पर बोल रहे थे। बदनौर ने कार्बूजिए के प्लान की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अगर शहर के लोगों की जरूरतों को पूरा करना है, तो पुराने नियमों में कुछ बदलाव भी करने होंगे।
विज्ञापन


अकसर ली कार्बूजिए का नाम लेकर डराया जाता है, लेकिन वे उन्हें भी कहेंगे कि कार्बूजिए का नाम लेकर डराया न जाए। बदनौर ने कहा आज मुझे चंडीगढ़ आए सात से आठ महीने होने जा रहे हैं। पता नहीं और कितने दिन मेरी रोटी चंडीगढ़ में लिखी है। बदनौर ने कहा कि मैं चंडीगढ़ को कुछ देने आया हूं, न कि चंडीगढ़ से कुछ लेने। पीएम मोदी ने मुझे यहां काम करने के लिए भेजा है। जितने भी दिन चंडीगढ़ में रहूंगा, अच्छे से काम करूंगा। बदनौर ने इशारा करते हुए कहा कि चाहे अब ली कार्बूजिए का प्लान रुकावट बने, लेकिन फिर भी वे कोई न कोई हल निकालकर व्यापारियों की समस्याएं दूर करवाएंगे।
विज्ञापन


दुख मेरे को नहीं आप लोगों को होना चाहिए
चंडीगढ़ के स्वच्छ सर्वेक्षण में दूसरे से 11वें नंबर पर पहुंचने पर प्रशासक बदनौर ने कहा कि लोगों को ऑनलाइन फीडबैक देना चाहिए, जिसकी शहरवासियों को जिम्मेवारी निभानी चाहिए थी। पिछड़ जाने के कारण दुखी उनको नहीं बल्कि लोगों को होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कलेक्टर रेट कम करने के लिए वे प्रयास कर रहे हैं। हरियाणा और पंजाब के अलावा दूसरे राज्यों में लागू कलेक्टर रेट को भी स्टडी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदनौर ने व्यापारियों को कहा कि उन्हें एक फंड बनाना चाहिए जिसमें व्यापारियों को अपने कर्मचारियों के हित के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने ऑनलाइन कारोबार को भी व्यापारियों के लिए चुनौती बताया। इस मौके पर सांसद किरण खेर, भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, चेयरमैन चरणजीव सिंह के अलावा कई पार्षदों ने भी भाग लिया।


व्यापार मंडल में बढ़ाई जाए महिला सदस्य : सांसद
समारोह में सांसद किरण खेर की तबीयत शुगर लो होने की वजह से खराब हो गई थी। इस कारण वे समारोह समाप्त होने से पहले ही भाषण देकर निकल गईं। इससे पहले उन्होंने व्यापार मंडल में महिला सदस्यों को भी बढ़ाने की बात रखी। उन्होंने कहा कि समारोह में इस समय उन्हें मिलाकर सिर्फ चार महिलाएं ही दिख रही हैं। जो काम महिला मुस्करा कर करवा लेती हैं वह पुरुष व्यापारी चिट्ठी लिखकर भी नहीं करवा पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed