फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab governor said Kuldeep Chahal removed due to bad behavior

Punjab: भगवंत मान को राज्यपाल ने लिखा जवाबी पत्र, कहा- खराब व्यवहार के कारण कुलदीप चहल को हटाया

Wed, 14 Dec 2022 06:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 14 Dec 2022 06:25 PM IST
सार

बुधवार को राज्यपाल ने भगवंत मान के पत्र का जवाब दिया है। उन्होंने लिखा कि खराब व्यवहार के कारण ही कुलदीप सिंह चहल को चंडीगढ़ के एसएसपी पद से हटाया गया है। उन्होंने आगे लिखा कि चहल के बारे में 28 नवंबर को उन्होंने टेलीफोन पर मुख्य सचिव को जानकारी दी थी और एसएसपी के पद के लिए अफसरों का पैनल भेजने को कहा था।

विज्ञापन
Punjab governor said Kuldeep Chahal removed due to bad behavior
पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित। - फोटो : फाइल

विस्तार

चंडीगढ़ के एसएसपी के पद से आईपीएस कुलदीप सिंह चहल को हटाने के बाद पंजाब में सियासत गरमा गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मामले में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पत्र लिखा था। अब बुधवार को राज्यपाल ने भगवंत मान के पत्र का जवाब दिया है। उन्होंने लिखा कि खराब व्यवहार के कारण ही कुलदीप सिंह चहल को चंडीगढ़ के एसएसपी पद से हटाया गया है। 

विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा कि चहल के बारे में 28 नवंबर को उन्होंने टेलीफोन पर मुख्य सचिव को जानकारी दी थी और एसएसपी के पद के लिए अफसरों का पैनल भेजने को कहा था। उन्होंने आगे लिखा कि 30 नवंबर को मुख्य सचिव ने उनसे मुलाकात की। इसमें चहल को पंजाब वापस भेजने की जानकारी दे दी गई थी। राज्यपाल ने आगे लिखा कि चूंकि आप (मुख्यमंत्री) गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त थे इसलिए आपसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन


एआईजी आशीष कपूर मामले में दखल दें मुख्यमंत्री: गवर्नर
उधर, एआईजी आशीष कपूर का मामला प्रदेश के राज्यपाल तक पहुंच गया है। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर कहा है कि मुख्यमंत्री खुद दखल देकर इस मामले को हल कराएं। आशीष कपूर पर एक महिला ने दुराचार और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया था। इस बारे में मीडिया में छपी खबर और तत्कालीन आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह की जांच का हवाला देते राज्यपाल ने इस मामले में प्राप्त हुई शिकायत पर संज्ञान लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed