फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government will soon honor sportspersons with cash prize

पंजाब में 2339 खिलाड़ियों को नकद इनामी राशि के साथ किया जाएगा सम्मानित : खेल मंत्री राणा सोढी

Wed, 18 Nov 2020 08:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 18 Nov 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
Punjab government will soon honor sportspersons with cash prize
पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी। - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने बुधवार को कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान इनामी राशि से वंचित रहे करीब 2400 खिलाड़ियों को जल्द नकद इनामी राशि दी जाएगी। इसके अलावा 2017 से अब तक के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के विजेता खिलाड़ियों को भी नकद इनामी राशि के साथ सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन

   
खेल मंत्री ने खेल विभाग के उच्च अधिकारियों और राज्य भर के जिला खेल अफसरों के साथ मीटिंग की।  राणा सोढी ने विभागीय अधिकारियों को इनामों के वितरण के लिए सूची तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि साल 2007 से 2015 तक के 2339 खिलाड़ियों समेत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान रचने वाले खिलाड़ियों को इनामी राशि देने के लिए विभाग के पास फंड मौजूद हैं, जिसका वितरण जल्द शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के मानक संचालन प्रक्रिया के पालन को सुनिश्चित करते हुए जिल खेल अधिकारियों को फिर से खेल गतिविधियां शुरू करने को कहा है। इस दौरान हर खिलाड़ी का आरटीपीसीआर टेस्ट भी किया जाएगा। वहीं स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल मंत्री ने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेना चाहता है और उसे आर्थिक मदद की जरूरत है तो वह संबंधित जिला खेल अफसर के साथ मुलाकात करके मदद ले सकता है। उन्होंने उभरते खिलाड़ियों को उत्साहित करने के लिए हर स्टेडियम में महान खिलाड़ियों की तस्वीरों और उपलब्धियों वाले फ्लैक्स लाने को भी कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed