फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab government will organise sixth pay commission

लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ी गुड न्यूज, बढ़ने वाली है सैलरी

Sun, 06 Dec 2015 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 06 Dec 2015 08:52 AM IST
विज्ञापन
punjab government will organise sixth pay commission

हजारों कर्मियों को पंजाब सरकार ने उनकी एक मांग स्वीकार करते हुए सेलरी इंक्रीमेंट से जुड़ा बहुत बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, छठे पे कमीशन का ऐलान हो गया है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब के मुलाजिमों की सबसे प्रमुख इस मांग को स्वीकार करते हुए कमीशन गठित करने की मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


यह एलान पंजाब भर की मुलाजिम जत्थेबंदियों के प्रतिनिधियों के साथ पंजाब भवन में बैठक में किया गया। उन्होंने मुलाजिम नेताओं को भरोसा दिलाया कि पंद्रह दिनों में पे-कमीशन गठित कर दिया जाएगा। मीटिंग में तमाम विभागों, बोर्डों और निगमों की मुलाजिम जत्थेबंदियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन


बादल ने उनसे कहा कि छठे पे-कमीशन की रचना और सेवा शर्तों को परसोनल विभाग जल्द ही अंतिम रूप दे देगा। यह पे-कमीशन मुलाजिमों के लिए नए पे-स्केल और पेंशनरों के लिए संशोधित पेंशन देने के संबंध में सिफारिश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकाया छह फीसदी डीए की अदायगी जनवरी में होगी

punjab government will organise sixth pay commission

मुलाजिम यूनियनों की एक और अहम मांग स्वीकार करते हुए बादल ने एलान किया कि मुलाजिमों व पेंशनरों के लिए एक जुलाई 2015 से लागू छह फीसदी महंगाई भत्ते के बकाया की अदायगी जनवरी 2016 में कर दी जाएगी।

वहीं, वित्तमंत्री परमिंदर ढींढसा ने कहा कि जनवरी 2015 से जून 2015 के डीए का बकाया दो महीनों में दे दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जीपीएफ निकलवाने के लिए संबंधित बिलों की अदायगी अगस्त 2015 तक की जा चुकी है।

सितंबर के बाद के बिलों की अदायगी जल्द कर दी जाएगी। मुलाजिम यूनियनों की एक और अहम मांग ठेके पर नियुक्त मुलाजिमों को रेगुलर करने की थी।

सीएम ने कहा कि इस बारे में सभी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठकें शुरू की जाएंगी, जिनमें इसका हल निकाला जाएगा। बैठक में पहुंचे मुलाजिम नेताओं को ऐन मौके पर ही एजेंडा बताया गया कि सिर्फ कॉमन मांगों पर ही चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed