फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government will launch Sarkar apke Dwar scheme to provide 40 citizen-centric services to people

Punjab: पंजाब सरकार शुरू करेगी सरकार आपके द्वार योजना, दी जाएंगी 40 नागरिक केंद्रित सेवाएं

Tue, 28 Feb 2023 04:37 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 28 Feb 2023 04:37 PM IST
सार

चंडीगढ़ में नवनियुक्त 300 वेटरनरी अफसरों को नियुक्ति पत्र सौंपने के लिए आयोजित कार्यक्रम में मान ने कहा कि आप सरकार अब तक 26 हजार 797 युवाओं को रोजगार प्रदान कर अपना वादा निभा चुकी है।

विज्ञापन
Punjab government will launch Sarkar apke Dwar scheme to provide 40 citizen-centric services to people
वेटरनरी अफसर को नियुक्ति पत्र सौंपते भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार जल्द ‘सरकार तुहाडे द्वार’ योजना शुरू करने जा रही है, जिसमें 40 नागरिक केंद्रित सेवाएं लोगों को उनके घर-द्वार पर मिलेंगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को चंडीगढ़ में इसका एलान किया। उन्होंने कहा कि यह योजना एप के जरिये ऑनलाइन मुहैया होगी और नागरिकों को केवल एक फोन कॉल से इस योजना का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


चंडीगढ़ स्थित म्युनिसिपल भवन में नए भर्ती हुए 315 वेटरिनरी अफसरों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समूची भर्ती प्रक्रिया केवल मेरिट के आधार पर पारदर्शी तरीके से पूरी की गई है। अब ये नौजवान सरकार के अभिन्न अंग बन गए हैं और अब से उन्हें पूरे उत्साह के साथ लोगों की सेवा करनी चाहिए। 
विज्ञापन


विभाग में 300 और पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पिछली सरकारों ने राज्य के नौजवानों को रास्ते से भटकाया, जबकि उनकी सरकार ने 26,797 से अधिक नियुक्ति पत्र देकर नौजवानों को स्थायी रोजगार प्रदान किया है। केवल 11 महीनों के दौरान इतनी बड़ी संख्या में नौकरियां देने से राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का पता चलता है कि नौजवानों का कल्याण सुनिश्चित बनाने और उनके लिए रोजगार के नए अवसर खोलने के लिए सरकार कितनी संजीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने ठेके के आधार पर काम करने वाले 14,000 कर्मचारियों की सेवाओं को रेगुलर कर दिया है और कैबिनेट ने इतनी संख्या में ही अन्य कर्मचारियों की सेवाएं नियमित करने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है कि पंजाब पुलिस ने 2100 पदों की भर्ती निकाली है और यह फैसला किया गया है कि आने वाले चार सालों के दौरान सिपाही की 1800 और सब-इंस्पेक्टरों के 300 पद हर साल भरे जाएंगे।


फलों की प्रोसेसिंग के लिए लगाए जाएंगे प्लांट
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार कृषि के सहायक पेशों को प्रोत्साहित करने की तरफ और ज्यादा ध्यान दे रही है, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ाई जा सके। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार फूड प्रोसेसिंग सेक्टर पर जोर दे रही है और गन्ना, लीची, लहसुन और किन्नू समेत अन्य फलों के लिए जल्द ही प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करेगी। मिल्कफेड द्वारा दूध का उत्पादन बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है, जिससे इसका विस्तार अन्य राज्यों में किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed