{"_id":"5edb46de8ebc3e904c7997dd","slug":"punjab-government-will-file-petition-against-highcourt-decision-on-school-fees","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन की बड़ी घोषणा- स्कूल फीस वसूलने के हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देगी पंजाब सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन की बड़ी घोषणा- स्कूल फीस वसूलने के हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देगी पंजाब सरकार
Sat, 06 Jun 2020 01:05 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 06 Jun 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को ऐलान किया कि हाईकोर्ट की तरफ से निजी स्कूलों को लॉकडाउन के समय के लिए विद्यार्थियों से फीस वसूलने की आज्ञा देने के फैसले के खिलाफ पंजाब सरकार अपील करेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मेडिकल विशेषज्ञों की हरी झंडी मिलने तक स्कूलों को खोला नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। पटियाला में कुछ माता-पिता की तरफ से स्कूल खोलने के लिए किए विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर कैप्टन ने वीडियो कांफ्रेंस में कहा कि वह बच्चों के स्वास्थ्य के साथ किसी किस्म का समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं तब तक स्कूल नहीं खोलुंगा, जब तक मुझे इस मामले पर मेडिकल सलाह नहीं मिल जाती।’
लॉकडाउन के समय स्कूलों की तरफ से फीस वसूलने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने निजी स्कूलों को जो समय नहीं पढ़ाया गया, उसकी कोई भी फीस न वसूलने का सही फैसला लिया था। उन्होंने कहा, ‘स्कूल बंद होने पर माता-पिता से फीस वसूलना गलत है।’ उन्होंने कहा कि इस मामले पर राज्य सरकार की तरफ से हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ जल्द ही रिव्यू पिटीशन डाली जाएगी।