फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government takes action against corruption in jails, 26 officers and employees suspended

Chandigarh News: जेलों में भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब सरकार का एक्शन, 26 अधिकारियों और कर्मचारियों को किया निलंबित

Sun, 29 Jun 2025 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Punjab government takes action against corruption in jails, 26 officers and employees suspended

विज्ञापन

-ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में कार्रवाई



एक सुपरिंटेंडेंट व तीन डिप्टी सुपरिंटेंडेंट शामिल

-अवैध गतिविधियां, अनुशासनहीनता, ड्यूटी से गैरहाजिरी और कैदियों से अनुचित मेल-जोल नहीं होगा बर्दाश्त : भुल्लर



अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने जेल विभाग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। इनमें एक सुपरिंटेंडेंट व तीन डिप्टी सुपरिंटेंडेंट भी शामिल है। जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इन अधिकारियों और कर्मचारियों को पंजाब सिविल सेवा (सजा और अपील) नियमावली, 1970 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियां, दुर्व्यवहार, अनुशासनहीनता, ड्यूटी से गैरहाजिरी और कैदियों से अनुचित मेल-जोल जैसी गतिविधियां बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। जेल में कामकाज सुधारने के लिए आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जेल में भ्रष्टाचार व नशे के नेटवर्क की भी जानकारी मिली थी, जिसके बाद ही सरकार की तरफ से यह कार्रवाई की गई। मंत्री ने बताया कि निलंबित किए गए अधिकारियों और कर्मचारियों में इकबाल सिंह बराड़ (सुपरिटेंडेंट, जिला जेल मानसा), मनिंदर पाल चीमा (डिप्टी सुपरिटेंडेंट, सेंट्रल जेल लुधियाना), अनिल भंडारी (डिप्टी सुपरिटेंडेंट, बोरस्टल जेल लुधियाना), संदीप बराड़ (डिप्टी सुपरिटेंडेंट, सेंट्रल जेल लुधियाना), यादविंदर सिंह (एएसजे, सेंट्रल जेल फिरोजपुर) के खिलाफ कार्रवाई गई है। इसी तरह कार्रवाई में वार्डर हरभुपिंदर सिंह और सिकंदर सिंह (गोइंदवाल साहिब), बिक्रमजीत सिंह और विजय पाल सिंह (अमृतसर), जतिंदर सिंह, रवि, दीपक राय, किरणजीत सिंह, पृथीपाल सिंह और सतनाम सिंह (कपूरथला), सतनाम सिंह और मनदीप सिंह (होशियारपुर), मनिंदर पाल सिंह (लुधियाना), अनु मलिक, रणधीर सिंह, अरविंद देव सिंह, बलवीर सिंह और सुखप्रीत सिंह (मानसा), सतनाम सिंह (नाभा), गगनदीप सिंह (बठिंडा) और अनमोल वर्मा (पठानकोट) शामिल हैं। उन्होंने विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी कि वे अपनी ड्यूटी ईमानदारी, मेहनत और नियमों के अनुसार निभाना सुनिश्चित करें, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।




पास्टर से नगदी व मोबाइल फोन मिलने के मामले में छह मुलाजिम सस्पेंड

मानसा। मानसा जेल मेें उम्रकैद काट रहे पास्टर बजिंद्र सिंह से जेल में नगदी व मोबाइल फोन मिलने के मामले में जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट समेत छह मुलाजिमों को सस्पेंड कर दिया है। कुछ रोज पहले यह बरामदगी की गई थी जिसपर थाना सदर मानसा में पास्टर के खिलाफ एक अन्य मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट इकबाल बराड़, सुपरिंटेंडेंट अनु मलिक, जेल वार्डन रणधीर सिंह व अरविंद देव सिंह समेत हैड कांस्टेबल सुखप्रीत सिंह व कांस्टेबल बलवीर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed