{"_id":"5d0b71268ebc3e69c626664b","slug":"punjab-government-s-4-member-delegation-visiting-meghalaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सरकार का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मेघालय के दौरे पर, गृहमंत्री से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सरकार का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मेघालय के दौरे पर, गृहमंत्री से की मुलाकात
Thu, 20 Jun 2019 10:02 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 20 Jun 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिलांग के बड़ा बाजार की सिख कालोनी और स्थानीय म्यूनिसिपल कमेटी के बीच पिछले साल से विवाद चल रहा है। एमसी सिखों की कालोनी को हटाकर रास्ता चौड़ा करना चाह रही है। इसी मामले को लेकर पंजाब सरकार का एक चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को मेघालय के गृहमंत्री जेम्स के संगमा से मिला।
विज्ञापन
मुलाकात में इस मसले को जल्द और सुखदायक हल निकालने की अपील की। प्रतिनिधिमंडल ने मेघालय सरकार द्वारा इस मुद्दे पर गठित उच्च शक्ति प्राप्त समिति से भी अपील की कि किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सिख परिवारों की सभी चिंताओं पर विचार किया जाए। यह प्रतिनिधिमंडल पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से भेजा गया है।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने गृहमंत्री को शिलांग के पंजाबी लेन एरिया में दशकों से रह रहे सिख परिवारों की सुरक्षा को भी यकीनी बनाने की अपील की। उन्होंने महसूस किया कि मेघालय सरकार को भाईचारे में विश्वास कायम रखने के लिए इस तरफ और कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
गृहमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को अवगत करवाया कि मुख्यमंत्री कोनराड संगमा पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ लगातार संपर्क में हैं और कैप्टन जो खुद निगरानी और जायजा ले रहे हैं, को स्थिति बारे अवगत करवाते रहेंगे।