फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government order to set up special police squad for covid-19

कोरोना से निपटने को विशेष दस्ते गठित करने के आदेश, गैर-जरूरी ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मी बुलाए जाएंगे

Fri, 17 Jul 2020 01:48 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 17 Jul 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Punjab government order to set up special police squad for covid-19
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

पंजाब में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और मौतों के मद्देनजर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को राज्य के डीजीपी को विशेष आरक्षित दस्ते तैयार करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने गैरजरूरी ड्यूटियों पर तैनात पुलिसकर्मियों को वापस बुलाने को भी कहा है।

विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा कोविड की समीक्षा संबंधी बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने डीजीपी दिनकर गुप्ता को यह भी निर्देश दिए कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों, खासकर मास्क न पहनने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। उन्होंने डीजीपी को यह निर्देश भी दिए कि कोविड के मामलों की बहुतायत वाले शहरों के एसएसपी को यह हिदायतें भी दी जाएं कि इस महामारी का और फैलाव रोकने के लिए नियमों और सरकार की पाबंदियों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


कंटेनमेंट जोन में विशेष कदम उठाने के निर्देश
कैप्टन ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि कंटेनमेंट और माइक्रो कंटेनमेंट जोनों की पहचान जल्द से जल्द की जाए और इस महामारी का फैलाव रोकने में तेजी से कदम उठाए जाएं। राज्य में मौजूदा समय में 12 जिलों में 38 माइक्रो कंटेनमेंट जोन हैं, जबकि छह जिलों में सात कंटेनमेंट जोन हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासनों से कहा कि ताजा दिशा-निर्देशों को खासकर पांच व्यक्तियों से अधिक के एकत्रित होने की बंदिश को सख्ती से लागू किए जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय नेताओं के साथ मिलकर काम करें जिला प्रशासन

कोविड के खिलाफ जंग में लोगों से सहयोग की मांग करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तमाम जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को स्थानीय नेताओं के साथ मिलकर काम करना चाहिए, ताकि कोविड का फैलाव रोकने में एक मुहिम शुरू की जा सके। उन्होंने कहा कि अमृतसर में जिला प्रशासन, पुलिस, सरकारी मेडिकल कॉलेज, कम्युनिटी मेडिसन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और अन्य विशेषज्ञों द्वारा मिलकर किए काम के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। 

उन्होंने प्राइवेट संस्थानों, जैसे डीएमसी लुधियाना द्वारा किए जा रहे काम की भी सराहना की, जिन्होंने राम श्रीराम सोसाइटी के साथ तालमेल कर लेवल-1 के मरीजों के लिए और ज्यादा बेड का इंतजाम किया है। उन्होंने इस काम में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए डीसी लुधियाना और कमिश्नर ऑफ पुलिस लुधियाना की भी सराहना की।

पुलिसकर्मी 125 और उनके 161 परिजन हैं पॉजिटिव
डीजीपी ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इनमें 40 प्रतिशत रोजाना के मुसाफिर हैं। पुलिस फोर्स में इस समय कोविड के 125 सक्रिय मामले हैं और इनके पारिवारिक सदस्यों में 161 लोगों का टेस्ट भी पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमण से प्रभावित सभी मुलाजिमों को क्वारंटीन किया गया है।

पीएचएससी ने मंगाई 17 एएलएस एंबुलेंस
विशेषज्ञ कमेटी के प्रमुख डॉ. केके तलवार ने कमेटी की कार्रवाई रिपोर्ट में खुलासा किया कि होम क्वारंटीन मामलों की टेली-मॉनिटरिंग के लिए पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन (पीएचएससी) द्वारा टेंडर जारी कर दिए गए हैं और बिड शुक्रवार तक सौंपनी होगी। पीएचएससी ने 17 एएलएस एंबुलेंस मंगाने के आदेश दिए गए हैं और इस हफ्ते के अंत तक पांच एंबुलेंस मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed