फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government laid emphasis on smart police in the budget

Punjab: अपराध पर लगेगा अंकुश, 10,635 करोड़ के बजट से स्मार्ट होगी पुलिस, AI और मशीन लर्निंग लैब होगी स्थापित

Tue, 05 Mar 2024 10:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Mar 2024 10:58 PM IST
सार

पंजाब पुलिस अब स्मार्ट होगी। सरकार ने बजट में 10,635 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। आईआईटी रोपड़ के सहयोग से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग लैब की स्थापना की जाएगी। वहीं पुलिस के बुनियादी ढांचे को भी मजबूत किया जाएगा।

विज्ञापन
Punjab government laid emphasis on smart police in the budget
Punjab Budget 2024: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पंजाब पुलिस को स्मार्ट पुलिस में तब्दील करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। गृह, न्याय और जेल विभाग के लिए उनकी कानून प्रवर्तन पहलों को समर्थन के लिए 10,635 करोड़ रुपये के बजटीय खर्च प्रावधान किया गया है। पंजाब पुलिस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग लैब स्थापित करने के लिए आईआईटी रोपड़ के साथ साझेदारी कर कानून व्यवस्था को जमीनी स्तर पर मजबूती से लागू करने में कार्य कर रही है। इसी के साथ सड़क सुरक्षा फोर्स का गठन कर पंजाब पुलिस अब सड़क हादसों में जाने वाली कीमती जानों को बचा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के नजरिए से पुलिसकर्मियों के लिए पिछले पांच साल में खरीदे गए 1993 वाहनों में से 1,396 वाहन पिछले दो वर्षों में खरीदे गए। पुलिस बल को मजबूत करने के लिए 827 सब-इंस्पेक्टर, 787 हेड कांस्टेबल, 144 सिविलियन कर्मचारी नियुक्त किए जा चुके हैं। सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए 4,100 टैब और 4,300 फोन खरीदें और जांच अधिकारियों को वितरित किए गए हैं।

विज्ञापन

पूर्व सैनिकों और युद्ध विधवाओं को सरकार ने दी एक्सग्रेशिया ग्रांट

पूर्व सैनिकों, युद्ध विधवाओं, विश्व युद्ध के दिग्गजों, दिव्यांग सैनिकों और उनके आश्रितों को एक्सग्रेशिया ग्रांट बढ़ाकर एक करोड़ रुपये की गई है, जोकि जारी कर दी गई है। इसके अलावा युद्ध विधवाओं की पेंशन छह हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रति माह कर दी गई है। ब्लू-स्टार धर्मी फौजी की सहायता राशि 10,000 रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये प्रति माह कर दी गई है। युद्ध जागीरों की पेंशन को 10 से 20 हजार रुपये प्रति वर्ष कर दिया गया है। रक्षा कर्मियों की सुविधा के लिए सरकार ने बजट में 77 करोड़ रुपये रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed