फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government issued transfer and appointment orders of 12 IAS and one IFS officer

प्रशासनिक फेरबदल: पंजाब में 12 IAS और एक IFS अधिकारी बदले, एसपी आनंद कुमार खेल विभाग के विशेष सचिव नियुक्त

Thu, 13 Apr 2023 04:26 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 13 Apr 2023 04:26 PM IST
सार

राखी गुप्ता भंडारी को प्रिंसिपल सेक्रेटरी संसदीय मामले, राहुल तिवारी को सचिव साइंस टेक्नोलॉजी एंड कोआर्डिनेशन, कुमार राहुल के सचिव सामान्य प्रशासन व समन्वय लगाते हुए सचिव रोजगार उत्पत्ति व प्रशिक्षण और सचिव प्रसोनल और सचिव विजिलेंस का अतिरिक्त प्रभार, इंदू मल्होत्रा को सचिव वन एवं वन्य जीव के पद पर बनाए रखा है।

विज्ञापन
Punjab government issued transfer and appointment orders of 12 IAS and one IFS officer
Transfer

विस्तार

पंजाब सरकार ने वीरवार को तत्काल प्रभाव से 12 आईएएस और एक आईएफएस अधिकारी के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत, आईएफएस अधिकारी एसपी आनंद कुमार को विशेष सचिव खेल एवं युवा सेवाएं नियुक्त किया गया है जबकि आईएएस अधिकारियों में, सर्वजीत सिंह को एडीशनल चीफ सेक्रेटरी खेल एवं युवा सेवाएं, राजी पी. श्रीवास्तव को एडीशनल चीफ सेक्रेटरी स्वतंत्रता सेनानी के पद पर बनाए रखते हुए एडीशनल चीफ सेक्रेटरी सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

विज्ञापन


राखी गुप्ता भंडारी को प्रिंसिपल सेक्रेटरी संसदीय मामले, राहुल तिवारी को सचिव साइंस टेक्नोलॉजी एंड कोआर्डिनेशन, कुमार राहुल के सचिव सामान्य प्रशासन व समन्वय लगाते हुए सचिव रोजगार उत्पत्ति व प्रशिक्षण और सचिव प्रसोनल और सचिव विजिलेंस का अतिरिक्त प्रभार, इंदू मल्होत्रा को सचिव वन एवं वन्य जीव के पद पर बनाए रखते हुए सचिव पंजाब राज्य सूचना आयोग और कमिश्नर रूपनगर डिविजन का अतिरिक्त प्रभार, रवि भगत को मुख्यमंत्री के स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी के पद पर बनाए रखते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंजाब एनर्जी डेवलपमें एजेंसी का अतिरिक्त प्रभार, मनजीत सिंह बराड़ की सेवाएं उद्योग एवं कामर्स विभाग को सौंपते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब स्माल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कारपोरेशन (पीएसआईईसी) के पद पर नियुक्ति के साथ सचिव फूड प्रोसेसिंग और मिशन निदेशक फूड प्रोसेसिंग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन


सोनाली गिरि की सेवाएं खाद्य सिविल सप्लाई व उपभोक्ता मामले विभाग को सौंपते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर पनसप नियुक्त किया गया है। इनके अलावा, कुमार अमित को मुख्यमंत्री के स्पेशल  प्रिंसिपल सचिव के पद पर बनाए रखते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार, अमृत कौर गिल को सचिव पंजाब स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड नियुक्त करते हुए सचिव पंजाब रूरल डेवलपमेंट बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार, परमपाल कौर सिद्धू को निदेशक आतिथ्य लगाते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर पनग्रेन का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। आदेश में आगे कहा गया है कि आईएएस अधिकारी तनु कश्यप की नियुक्ति के आदेश बाद में जारी किए जाएंगे जबकि पीसीएस अधिकारी संदीप सिंह ग्राहा अंतरिम प्रबंध के अंतर्गत निदेशक सूचना एवं जन संपर्क के पद का कार्यभार अपने मौजूदा कार्यभार के साथ अगले आदेश तक देखते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed