फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government is seeking funds from its own colleges for the construction of new colleges

नए कॉलेजों के निर्माण लिए पंजाब सरकार अपने ही कॉलेजों से मांग रहा फंड

Mon, 17 May 2021 01:52 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Punjab government is seeking funds from its own colleges for the construction of new colleges
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने नए कॉलेज बनाने के लिए राज्य के ही कुछ कॉलेजों से फंड देने को कहा है। कुछ शिक्षकों ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई है। उनका तर्क है कि सरकार को कॉलेजों को फंड देना चाहिए न कि लेना चाहिए। अभिभावक कोष का पैसा विद्यार्थियों और कॉलेज के हित के लिए होता है, न कि सरकार को देने के लिए। हालांकि अभी आदेश जारी हुए हैं। इसका खुलकर विरोध सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

सरकार हर साल इंटर व डिग्री कॉलेजों का निर्माण करती है। यह कॉलेज उन क्षेत्रों में बनाए जाते हैं जहां कॉलेजों का अभाव है। सरकार अपनी घोषणाओं के मुताबिक इस साल भी कॉलेज खोलने की तैयारी कर रही है और कुछ कॉलेजों का निर्माण चल रहा है। इसके लिए सरकार को बजट चाहिए। सरकार ने लुधियाना, रोपड़, जालंधर के कुछ कॉलेजों को पत्र जारी किया है। कहा है कि अभिभावक संघ कोष या उच्च शिक्षा के किसी मद में उनके पास पैसे हों तो वह नए कॉलेजों के लिए दें ताकि उनका निर्माण पूरा हो सके। बताया जाता है कि अभिभावक संघ कोष में पांच लाख से अधिक रुपये कॉलेजों के पास होते हैं। कुछ शिक्षकों का कहना है कि यदि वह यह रकम देते हैं तो कॉलेजों की जरूरतें कैसे पूरी होंगी। बाद में कॉलेजों को फंड चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed