फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Government instructed Vigilance to complete investigation of PSIEC plot allotment case within week

पीएसआईईसी प्लॉट आवंटन मामला: एक हफ्ते में पूरी होगी जांच, सरकार ने विजिलेंस के सीनियर अधिकारियों को दिए आदेश

Wed, 23 Nov 2022 12:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 23 Nov 2022 12:27 PM IST
सार

पीएसआईईसी में यह घोटाला पूरी साजिश के तहत हुआ है। इसमें प्रॉपर्टी कारोबारियों से लेकर प्रशासन के आला अधिकारी व कई मंत्री तक शामिल थे, जिन्होंने पूरे पंजाब में करोड़ों के इंडस्ट्रियल प्लॉट अपने चहेतों को औने-पौने पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाया है।

विज्ञापन
Punjab Government instructed Vigilance to complete investigation of PSIEC plot allotment case within week
सीएम भगवंत मान। - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम (पीएसआईईसी) में प्लॉट आवंटन के नाम पर हुए करोड़ों के घोटाले की परतें अब खुल जाएंगी। प्रदेश सरकार ने विजिलेंस के सीनियर अधिकारियों को हिदायत दी है कि हफ्तेभर में केस की जांच पूरी कर रिपोर्ट जल्द सौंपी जाए। इस निर्देश के बाद विजिलेंस की टीमें फील्ड सर्वे के काम में जुट गई हैं। शिकायतकर्ताओं के बयान लिए जा रहे हैं। साथ ही, सरकार को रोजाना केस अपडेट किया जा रहा है।
विज्ञापन


पीएसआईईसी में यह घोटाला पूरी साजिश के तहत हुआ है। इसमें प्रॉपर्टी कारोबारियों से लेकर प्रशासन के आला अधिकारी व कई मंत्री तक शामिल थे, जिन्होंने पूरे पंजाब में करोड़ों के इंडस्ट्रियल प्लॉट अपने चहेतों को औने-पौने पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाया है। इससे सरकार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हुआ है। यह मामला 2018 से विजिलेंस के पास चल रहा था, लेकिन आरोपी रसूख वाले थे। वह जांच को आगे बढ़ने नहीं दे रहे थे। यहां तक मुख्यमंत्री के एक पत्र का तर्क देकर इस जांच को रुकवाया गया। यह भी बात सामने आ रही है कि पत्र फर्जी था। इस पत्र की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
पूर्व मंत्री से पूछताछ हुई तो विजिलेंस अधिकारी को दी थी रिश्वत
विजिलेंस ब्यूरो ने जब इस मामले की जांच करते हुए पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा से पूछताछ शुरू की तो उन्होंने जांच से बचने के लिए विजिलेंस ब्यूरो के सीनियर अधिकारी को ही रिश्वत दे डाली थी। उन्हें पचास लाख रिश्वत देते हुए काबू किया गया था। पूर्व मंत्री अभी जेल में हैं। अब तक उन्हें जमानत नहीं मिल पाई है। इसके अलावा विजिलेंस उनके कई करीबियों की जांच क र रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed