फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government increased the salary of contract employees

Punjab: पंजाब में अनुबंध कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, पहले 10 अब 14 हजार मिलेगा वेतन, 15 से 40 फीसदी की बढ़ोतरी

Mon, 17 Apr 2023 07:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 17 Apr 2023 07:42 PM IST
सार

आदेश में कहा गया है कि यह बढ़ोतरी वन-टाइम रहेगी और एक अप्रैल 2023 से लागू होगी। इसके बाद उक्त मुलाजिमों के वेतन में पांच फीसदी की सालाना बढ़ोतरी जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार अपने विभागों में कार्यरत 36000 मुलाजिमों को पक्का करने के लिए योजना लागू कर चुकी है।

विज्ञापन
Punjab government increased the salary of contract employees
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब सरकार ने विभिन्न विभागों में अनुबंध के आधार पर तैनात मुलाजिमों के वेतन में बढ़ोतरी कर दी है। इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश कर दिया है। आदेशानुसार यह बढ़ोतरी 15 से 40 फीसदी तक की गई है। सरकार ने योजनाबंदी विभाग के प्रमुख सचिव से वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश लागू करने को कहा है। 

विज्ञापन


अनुबंध आधार पर भर्ती मुलाजिम जो 10 हजार रुपये मासिक वेतन ले रहे हैं, को अब 40 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 14 हजार रुपये मासिक मिलेंगे जबकि 10001 से 15000 रुपये तक मासिक लेने वालों के वेतन में 30 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इसी तरह 15001 से 20000 रुपये मासिक वालों को अब 25 फीसदी ज्यादा और 20000 रुपये व उससे अधिक पाने वालों के वेतन में 15 फीसदी का इजाफा किया गया है। 
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि यह बढ़ोतरी वन-टाइम रहेगी और एक अप्रैल 2023 से लागू होगी। इसके बाद उक्त मुलाजिमों के वेतन में पांच फीसदी की सालाना बढ़ोतरी जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार अपने विभागों में कार्यरत 36000 मुलाजिमों को पक्का करने के लिए योजना लागू कर चुकी है। इसके तहत कांट्रैक्ट, आउटसोर्स मुलाजिमों को स्पेशल काडर के अधीन 58 साल तक नौकरी में बने रहने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फैसले के तहत मुख्यमंत्री की ओर से 8736 अध्यापकों को पक्का करने का नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। राज्य सरकार की तरफ से सभी कच्चे मुलाजिमों को स्पेशल काडर में शामिल होने को कहा गया है, जिसमें नियम व शर्तें पंजाब सेवा अधिनियम के तहत ही लागू होंगी। फिलहाल राज्य सरकार की तरफ से कच्चे मुलाजिमों से आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed