फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government gives big relief to people, extended the date of depositing property tax

राहत: पंजाब में आज से चलेंगी बसें, हाउस-प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की अवधि 30 जून तक बढ़ी

Tue, 19 May 2020 08:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 May 2020 08:28 PM IST
सार

  • दस प्रतिशत छूट के साथ एकमुश्त पैसा जमा कराने की सुविधा
  • पानी व सीवरेज शुल्क जमा कराने की अवधि भी 30 जून तक बढ़ाई

विज्ञापन
Punjab government gives big relief to people, extended the date of depositing property tax
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पंजाब में लॉकडाउन में ढील के फैसले के तहत बुधवार से राज्य में सार्वजनिक परिवहन सेवा बहाल की जा रही है। बसों में 50 फीसदी यात्री ही एक समय में सफर कर सकेंगे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया जाएगा। वहीं, राज्य में हाउस-प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की अवधि 30 जून तक बढा दी गई है। 

विज्ञापन


इन डिपो से चलेंगी बसें :

  • पटियाला डिपो से चलने वाली बसें- पटियाला-नाभा, नाभा-मालेरकोटला, पटियाला-मालेरकोटला, पटियाला-समाना, समाना-पातड़ां, पटियाला-पातड़ां, पटियाला-राजपुरा, पटियाला-अमृतसर वाया सरहिंद व खन्ना, पटियाला-रोपड़, पटियाला-घनोर, पटियाला-नयागांव, पटियाला-भवानीगढ़, खन्ना-पटियाला (भादसों-अमलोह), खन्ना-नाभा, नयागांव-समाना, पटियाला-घड़ाम।
  • विज्ञापन
  • चंडीगढ़ डिपो से- चंडीगढ़-पटियाला, चंडीगढ़-संगरूर, चंडीगढ़-बठिंडा, चंडीगढ़-लुधियाना, चंडीगढ़-रोपड़, चंडीगढ़-राजपुरा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • संगरूर डिपो से : संगरूर-पटियाला, संगरूर-मालेरकोटला, संगरूर-लुधियाना, संगरूर-पातड़ां, संगरूर-चंडीगढ़, संगरूर-सुनाम, सुनाम-लहरा, संगरूर-अमृतसर, संगरूर-धूरी, संगरूर-भवानीगढ़, भवानीगढ़-पटियाला।
  • बरनाला डिपो से : बरनाला-चंडीगढ़, बरनाला-पटियाला, बरनाला-संगरूर, बरनाला-मानसा, बरनाला-मोगा, बरनाला-बठिंडा, बरनाला-लुधियाना।



इसे भी पढ़ें- अमृतसर में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े बैंक कर्मियों को बंधक बनाया, 10.92 लाख लूट हथियारबंद फरार

  • बठिंडा डिपो से : बठिंडा-चंडीगढ़, बठिंडा-पटियाला, बठिंडा-मानसा, बठिंडा-डबवाली (किलियांवाली), बठिंडा-मलोट, बठिंडा-तलवंडी, बठिंडा-बरनाला, बठिंडा-श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा-भगतां।
  • फरीदकोट डिपो से- फरीदकोट-मोगा, फरीदकोट-फिरोजपुर, फरीदकोट-बठिंडा, फरीदकोट-अमृतसर, फरीदकोट-लुधियाना, फरीदकोट-चंडीगढ़।
  • बुडलाढ़ा डिपो से : बुडलाढ़ा-जाखल, बुडलाढ़ा-पातड़ां, जाखल-पातड़ां, बुडलाढ़ा-पटियाला, बुडलाढा-सुनाम, सुनाम-पटियाला, बुडलाढा-मोगा, बुडलाढा-मानसा, मानसा-पटियाला, बुडलाढा-भीखी।
  • लुधियाना डिपो से : लुधियाना-होशियारपुर, लुधियाना-संगरूर, लुधियाना-मालेरकोटला, मालेरकोटला-पटियाला, लुधियाना-अमृतसर, लुधियाना-चंडीगढ़, लुधियाना-बरनाला, लुधियाना-बठिंडा, फगवाड़ा-नकोदर।
  • कपूरथला डिपो से : कपूरथला-जालंधर, कपूरथला-गोइंदवाल, कपूरथला-टांडा, कपूरथला-अमृतसर, कपूरथला-सुलतानपुर, जालंधर-पटियाला।

पानी व सीवरेज शुल्क जमा कराने की अवधि भी बढ़ाई

पंजाब सरकार ने कोरोना के कारण पैदा हुए हालात को ध्यान में रखते हुए 30 जून तक बिना किसी जुर्माने के बकाया हाउस टैक्स या संपत्ति कर का भुगतान करने की समय सीमा बढ़ा दी है। इसके साथ ही राज्य की शहरी स्थानीय निकायों में जल और सीवरेज चार्ज की वसूली के लिए एकमुश्त नीति के तहत समय सीमा को भी 30 जून तक बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने दी।

मंत्री ने कहा कि नई नीति के अनुसार ऐसे व्यक्ति जो हाउस टैक्स या संपत्ति टैक्स में से कोई भी जमा कराने में विफल रहे हैं, इस अधिनियम के तहत अब मूलधन का एकमुश्त निपटारा 10 प्रतिशत की छूट के साथ 30 जून तक करवा सकते हैं। जो व्यक्ति 30 जून तक हाउस टैक्स या संपत्ति टैक्स जमा नहीं करवा सकेंगे, वह मूलधन की राशि के साथ दस प्रतिशत जुर्माने के साथ निर्धारित अवधि के बाद अगले तीन महीने के अंदर जमा करवा सकते हैं। अगर वे तीन माह की अवधि में भी टैक्स जमा नहीं कराते, उन्हें निर्धारित तारीख के बाद बकाया राशि पर 18 प्रतिशत ब्याज दर सहित देय राशि पर 20 प्रतिशत जुर्माना देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed