फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government gave priority to agriculture sector in budget 2023

Punjab Budget: कृषि को मिला सर्वाधिक 13,888 करोड़ का बजट, पंजाब में उगेंगे सेब, 2,574 किसान मित्र होंगे भर्ती

Fri, 10 Mar 2023 10:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 10 Mar 2023 10:43 PM IST
सार

पंजाब सरकार ने फलों की फसलों के तहत प्राकृतिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए पांच नए बागवानी एस्टेट स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सरकार की ओर से चालू वित्त वर्ष में 40 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। ये एस्टेट लुधियाना, गुरदासपुर, पटियाला, बठिंडा और फरीदकोट जिलों में स्थापित होंगे।

विज्ञापन
Punjab government gave priority to agriculture sector in budget 2023
Punjab Budget 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार ने अपने बजट में कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता दी है। सरकार ने भले ही कर्ज राहत जैसे मुद्दों पर अधिक ध्यान नहीं दिया लेकिन राज्य में कृषि के भविष्य की तस्वीर कैसी रहेगी, इसका रोडमैप दिखाने का प्रयास जरूर किया है।

विज्ञापन


कृषि क्षेत्र में सर्वाधिक 13,888 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है। भूमिगत जल के गिरते स्तर से चिंतित सरकार ने किसानों का ध्यान अन्य फसलों की ओर लाने का प्रयत्न किया है। यही वजह है कि फसल विविधीकरण के लिए बजट में 1000 करोड़ रुपये रखे गए हैं।
विज्ञापन


राज्य में टिशू कल्चर से सेब उगाने के लिए भी सरकार प्रयास कर रही है। इसके तहत अमृतसर स्थित गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में टिशू कल्चर से सेब की किस्म तैयार की गई है। सरकार का दावा है कि अगले दो साल में पंजाब में भी हिमाचल प्रदेश की तरह सेब के बागान दिखाई देंगे। हालांकि वर्तमान समय में भी होशियारपुर में यह प्रयोग चल रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि किसान धान और गेहूं के परंपरागत फसल चक्र से निकलकर ऐसी अन्य फसलें अपनाएं जिनमें अपेक्षाकृत कम पानी का इस्तेमाल होता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागावानी क्षेत्र पर फोकस करते हुए सरकार ने उत्पादकों के लिए 15 करोड़ रुपये के प्रावधान के साथ जोखिम शमन के तहत भाव अंतर भुगतान योजना शुरू करने का एलान किया है, जिसके तहत बाजार की कीमतों में निश्चित स्तर से अधिक की कमी आने की सूरत में सरकार कीमत को स्थिर रखने का प्रयास करेगी। इसके अलावा फूलों के बीज उत्पादन के माध्यम से विविधिकरण के लिए एक नई योजना भी आगामी वित्तीय वर्ष में शुरू की जाएगी। किसानों को जागरूक करने के लिए 2,574 किसान मित्र रखने की बात भी बजट में की है। ये किसान मित्र खेतों में जाकर न सिर्फ किसानों की समस्याएं सुनेंगे, बल्कि उन्हें जागरूक भी करेंगे।


पंजाब सरकार ने फलों की फसलों के तहत प्राकृतिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए पांच नए बागवानी एस्टेट स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सरकार की ओर से चालू वित्त वर्ष में 40 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। ये एस्टेट लुधियाना, गुरदासपुर, पटियाला, बठिंडा और फरीदकोट जिलों में स्थापित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed