फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Government announced 300 units of free electricity to households from July 1

वादा पूरा: पंजाब में एक जुलाई से 300 यूनिट बिजली मुफ्त, सामान्य वर्ग को सशर्त मिलेगी राहत

Sat, 16 Apr 2022 12:09 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 16 Apr 2022 12:09 PM IST
सार

पंजाब के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा शनिवार को विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित विज्ञापनों में मुफ्त बिजली की घोषणा की गई। यह पंजाब में आप सरकार के 30 दिन के रिपोर्ट कार्ड से संबंधित था।

विज्ञापन
Punjab Government announced 300 units of free electricity to households from July 1
पंजाब में हर माह मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने शनिवार को 30 दिन का कार्यकाल पूरा किया। इसी के साथ सरकार ने आम लोगों को चुनाव पूर्व दी पहली गारंटी भी पूरी कर दी। मुख्यमंत्री ने राज्य में एक जुलाई से सभी श्रेणी के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 300 यूनिट प्रति माह (यानी प्रत्येक बिजली बिल में 600 यूनिट) मुफ्त बिजली देने का एलान किया है। मुफ्त बिजली देने का वादा 29 जून, 2021 को आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया था।

विज्ञापन


इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी साफ कर दिया है कि राज्य में पहले से किसानों को दी जा रही मुफ्त बिजली और अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और बीपीएल परिवारों को 200 मुफ्त यूनिट की योजना भी यथावत जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार के खजाने में कोई कमी नहीं है, बस नीयत साफ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खजाना भी भरेंगे और उसमें से लोगों का हिस्सा भी उन्हें वापस करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Koo App

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦਾ 30 ਦਿਨਾਂ ਦਾ ਰਿਪੋਰਟ ਕਾਰਡ। ਹੁਣ ਪੰਜਾਬ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ 1 ਜੁਲਾਈ ਤੋਂ 300 ਯੂਨਿਟ ਮੁਫਤ ਬਿਜਲੀ ਮਿਲੇਗੀ। ... 30 days Report Card of Punjab Government under the leadership of Chief Minister @BhagwantMann. Now the people of Punjab will get 300 units of free electricity from July 1.

View attached media content

- CMO Punjab (@CMOPb) 16 Apr 2022

ऐसे लागू होगी योजना

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एलान करते हुए बताया कि सभी श्रेणियों के घरेलू उपभोक्ताओं को दो माह के बिजली बिल में 600 यूनिट मुफ्त होंगे। हालांकि सामान्य वर्ग के लोगों के लिए शर्त है कि अगर उनका बिल 600 यूनिट से अधिक हुआ तो उन्हें पूरा बिल (600 यूनिट सहित) अदा करना होगा, जबकि अन्य वर्गों को इस मामले में राहत दी गई है कि अगर उनका बिल 600 यूनिट से अधिक हुआ तो जितने भी यूनिट 600 से ज्यादा होंगे, केवल उनका ही बिल चुकाना होगा। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों और व्यापारियों के लिए कहा कि इस साल उद्योगों और व्यापारियों के लिए बिजली की दरों में कोई इजाफा नहीं किया जा रहा।

62.25 लाख उपभोक्ताओं की खपत है 300 यूनिट तक

राज्य सरकार के उक्त एलान से प्रदेश के करीब 73.80 लाख घरेलू उपभोक्ताओं में से 62.25 लाख उपभोक्ताओं को सीधे लाभ होगा, क्योंकि उनकी बिजली की मासिक खपत 300 यूनिट से अधिक नहीं है। पीएसपीसीएल के आंकड़ों के अनुसार, उपभोक्ताओं की औसत संख्या लगभग 62.25 लाख है, जिसे अब तक की खपत के पैटर्न के आधार पर निर्धारित किया गया है। यह संख्या कुल उपभोक्ताओं का 84 फीसदी है।

उपभोक्ताओं की श्रेणियों के अनुसार जारी है सब्सिडी

पीएसपीसीएल की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब सरकार पहले से घरेलु उपभोक्ताओं की विभिन्न श्रेणियों को प्रति वर्ष 3998 करोड़ रुपये बिजली सब्सिडी दी जा रही है। इसमें एससी, बीसी व बीपीएल श्रेणी के करीब 21.83 लाख उपभोक्ताओं को 1657 करोड़ रुपये सब्सिडी दी जा रही है। इसके अलावा मौजूदा नीतिक (64.46 लाख उपभोक्ता) के अनुसार सात किलोवाट तक लोड क्षमता वाले उपभोक्ताओं को 2341 करोड़ रुपये सालाना सब्सिडी दी जाएगी। यह सारी कुल 3998 करोड़ रुपये प्रति वर्ष बनती है। सभी उपभोक्ताओं के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली के फैसले से कुल सब्सिडी की राशि बढ़कर 5500 करोड़ पर पहुंच सकती है।

बिजली की खपत बढ़ने के आसार

पीएसपीसीएल का यह भी मानना है कि इस फैसले से राज्य में बिजली की खपत बढ़ेगी क्योंकि अब तक जो उपभोक्ता प्रति माह 150 यूनिट बिजली खर्च कर रहे थे, वह अब 300 यूनिट तक खर्च करने की कोशिश करेंगे, क्योंकि उन्हें इसका बिल नहीं देना होगा।

एक मीटर वाली बहुमंजिली इमारतों को लाभ नहीं

प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ ऐसे मकानों में रहने वालों को संभवत: नहीं हो सकेगा, जो बहुमंजिली हैं और पूरी इमारत के लिए जहां बिजली का एक ही मीटर लगा है। उदाहरण के तौर पर, अगर एक इमारत में तीन मंजिल हैं और तीन परिवार रह रहे हैं तो एक ही मीटर होने पर तीनों परिवारों द्वारा खर्च की गई कुल बिजली के यूनिट 600 से ज्यादा हो जाएंगे। ऐसे में, तीनों ही परिवारों को मुफ्त बिजली योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा और उन्हें पूरा बिल अदा करना होगा।

केजरीवाल ने भगवंत मान को दी बधाई

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में 300 यूनिट बिजली फ्री देने के एलान का स्वागत किया। उन्होंने ट्वीट किया, भगवंत जी,इस शानदार निर्णय के लिए बहुत बधाई। हमने अपना पहला वादा पूरा किया। हम जो कहते हैं, करते हैं। दूसरी पार्टियों की तरह झूठे वादे नहीं करते। अब साफ नीयत वाली ईमानदार, देशभक्त सरकार आ गई है। भ्रष्टाचार खत्म करके पैसे बचाएंगे। पंजाब की तरक्की में पैसे की कमी नहीं होने देंगे।




हमने जो कहा, वह किया: राघव चड्डा

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार को पंजाब के हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का चुनावी वादा पूरा करने के लिए पंजाब सरकार की सराहना की। चड्ढा ने ट्वीट किया, हमने जो कहा, वह किया। दिल्ली के बाद पंजाब के लोगों को भी मुफ्त बिजली मिलेगी। दिलचस्प बात यह है कि यह घोषणा उस दिन की गई, जब मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार ने पंजाब में अपना पहला महीने का कार्यकाल पूरा किया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed