फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government admits that banned supplements are being given in gyms and health clubs

हुकूमत का हलफनामा : पंजाब सरकार ने माना- जिम और हेल्थ क्लबों में दिए जा रहे हैं प्रतिबंधित सप्लीमेंट

Fri, 25 Mar 2022 01:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 25 Mar 2022 01:54 AM IST
सार

हाईकोर्ट में दाखिल राज्य सरकार का हलफनामा कार्रवाई पर खामोश, कोर्ट ने मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट।

विज्ञापन
Punjab government admits that banned supplements are being given in gyms and health clubs
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में स्वीकार किया है कि जिम और हेल्थ क्लब बिना किसी लाइसेंस के फूड सप्लीमेंट व अन्य प्रतिबंधित दवाएं उपलब्ध करवा रहे हैं। इस पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि जब सरकार खुद मान रही है कि जिम व हेल्थ क्लबों में ऐसा चल रहा है तो कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। कोर्ट ने पंजाब सरकार से छह मई तक एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


लुधियाना निवासी रवि कुमार ने एडवोकेट मोहिंदर कुमार के माध्यम से याचिका दाखिल करते हुए हाईकोर्ट को बताया कि पंजाब में जिम और हेल्थ क्लब ट्रेनिंग के लिए आने वालों को फूड सप्लीमेंट और अन्य कुछ दवाएं देते हैं। दावा किया जाता है कि इनका सेवन करने से बॉडी बिल्डिंग में मदद मिलती है। जबकि जिम और इन हेल्थ क्लबों के पास इन दवाओं को देने का लाइसेंस नहीं होता है। इन दवाओं के सेवन से पहले डाक्टर की सलाह ली जानी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया जाता। बिना लाइसेंस और प्रिस्क्रिप्शन के दवाएं दी जाती हैं। 
विज्ञापन


कई दवाएं अमेरिका, यूरोप में प्रतिबंधित
याची द्वारा हाईकोर्ट को बताया गया कि कई प्रतिबंधित दवाएं भी जिम के ट्रेनरों व मालिकों द्वारा बेची जा रही हैं। कुछ दवाएं तो ऐसी हैं जिन पर अमेरिका, यूरोप सहित कई देशों में प्रतिबंध लगाया जा चुका है। याचिकाकर्ता को एक डॉक्टर ने बताया कि ये दवाएं घोड़ों को दी जाती हैं जिनका मनुष्यों पर इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। बावजूद इसके ये दवाएं जिम और हेल्थ क्लबों में दी जाती है। इस सब पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्लीमेंट बेचने के लिए प्रदर्शित नहीं करते
सरकार ने हलफनामे में स्वीकार किया कि निरीक्षण के दौरान जांच में ऐसे मामले सामने आए हैं जहां इन दवाओं को जिम में आने वालों को दिया जाता है, लेकिन इन्हें बेचने के लिए प्रदर्शित नहीं किया जाता। हाईकोर्ट ने कहा कि हलफनामा कार्रवाई के बारे में मौन है ऐसे में इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। हाईकोर्ट ने अब पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के सचिव और फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन के संयुक्त सचिव को 6 मई तक इस मामले में कार्रवाई कर इसकी जानकारी देने का आदेश दिया है।

विशेषज्ञों की राय...स्टेरॉयड से नपुंसकता का खतरा
स्टेरॉइड्स का अत्यधिक उपयोग हॉर्मोन्स को क्षति पहुंचाता है। इससे नपुंसकता का खतरा रहता है। शरीर में शुगर लेवल बढ़ता है। सिरदर्द, ब्लड प्रेशर ज्यादा होना और भविष्य में डायबिटीज का खतरा हो सकता है। वहीं, अधिक प्रोटीन लेने से किडनी के फेल होने की आशंका रहती है और हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। सामान्य व्यक्ति को उसके एक किलो वजन के हिसाब लिए एक ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। यानी 70 किलो वजन के व्यक्ति को दिनभर में 70 ग्राम प्रोटीन चाहिए।

-डा. ध्रुव चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सक, पीजीआई, रोहतक

इम्यूनिटी सिस्टम को खोखला बना देता है ज्यादा स्टेरॉयड का इस्तेमाल
स्टेरॉयड कई तरह के होते हैं। इसका असर अच्छा भी होता है और बहुत बुरा भी। समस्या तब आती है, जब लोग बिना किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह के इनका सेवन करते हैं। ये एक न्यूक्लियर एनर्जी की तरह हैं। इसका इस्तेमाल कई जगह अच्छी चीजों के लिए भी होता है, लेकिन कई मामलों में ज्यादा सेवन के बाद इसके कई बुरे परिणाम भी देखे गए हैं। स्टेरॉयड का ज्यादा इस्तेमाल इम्यूनिटी सिस्टम को खोखला बना देता है। इन्फेक्शन होने के खतरे को कई गुना बढ़ा देता है। इसका इस्तेमाल बहुत सावधानी से करना चाहिए।
- डॉ. आरएस बेदी, एडवाइजर, वर्ल्ड मेडिकल एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed