{"_id":"637323feaca01d1c8461c02b","slug":"punjab-government-abolished-condition-of-birth-certificate-age-of-player-decided-on-basis-of-school-records","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों को तोहफा: मान सरकार ने खत्म की जन्म प्रमाण पत्र की शर्त, स्कूल रिकार्ड से तय होगी खिलाड़ी की उम्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों को तोहफा: मान सरकार ने खत्म की जन्म प्रमाण पत्र की शर्त, स्कूल रिकार्ड से तय होगी खिलाड़ी की उम्र
Tue, 15 Nov 2022 11:00 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:00 AM IST
सार
खेलों के दौरान उम्र को लेकर होने वाले विवाद रोकने के लिए सरकार ने ये फैसला लिया है। ज्यादा उम्र के बच्चे कम उम्र के बच्चों की प्रतिस्पर्धाओं में खेल रहे हैं, जिससे कई बार विवाद खड़ा हो जाता है।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान।
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के खिलाड़ियों के लिए राहत भरी खबर है। खिलाड़ियों का आयु प्रमाण पत्र अब स्कूल का रिकॉर्ड ही होगा। सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र की शर्त खत्म करने की घोषणा की है। अब स्कूल रिकॉर्ड के आधार पर ही खिलाड़ी की सही आयु मान्य होगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि विभिन्न प्रकार की प्रतिस्पर्धाओं में खिलाड़ियों की आयु से संबंधित कई विवाद होते रहे हैं। इन्हीं को रोकने के लिए पंजाब सरकार ने यह फैसला किया है। अकसर अधिक आयु के खिलाड़ियों द्वारा कम आयु वर्ग में खेलने के विवाद सामने आते रहे हैं। खिलाड़ियों द्वारा अपनी वास्तविक आयु छिपाकर फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के मामले भी सामने आए हैं।
विज्ञापन
अंडर-16 और 19 आयु वर्ग में इस प्रकार के विवाद अधिकांश देखे गए हैं लेकिन अब पंजाब सरकार ने खेल प्रतिस्पर्धाओं में आयु से संबंधित सभी विवादों के निपटारे के लिए स्कूल रिकॉर्ड के आधार पर ही खिलाड़ियों की आयु मान्य होने की घोषणा की है।
विज्ञापन
गौर हो कि बीते वर्षों में एथलेटिक्स समेत फुटबॉल और वेट लिफ्टिंग के खिलाड़ियों द्वारा अपनी सही आयु बताने के बजाय धोखाधड़ी करने के मामले सामने आते रहे हैं। विभिन्न खेलों के अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले कई खिलाड़ियों द्वारा गलत आयु बताने और बाद में पकड़े जाने के मामले भी सामने आए। ऐसे अधिकांश आरोप राज्य और राष्ट्र स्तरीय खेलों के खिलाड़ियों पर लगे हैं जिनकी सरकार द्वारा जांच भी करवाई जा रही है।