फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab gets first prize in Global Health Supply Chain Conference in Kenya

Punjab: आम आदमी क्लीनिक का दुनिया में डंका, ग्लोबल हेल्थ सप्लाई चेन सम्मेलन में पंजाब को मिला पहला इनाम

Tue, 21 Nov 2023 12:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Nov 2023 12:19 AM IST
सार

सीएम मान ने कहा कि राज्य सरकार ने आम आदमी क्लीनिकों की सफलता की कहानी बयान करते हुए बताया कि कैसे पंजाब सरकार ने प्राथमिक स्वस्थ्य देखभाल सुविधाओं में तेजी से विस्तार किया और मानक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं दीं।

विज्ञापन
Punjab gets first prize in Global Health Supply Chain Conference in Kenya
आम आदमी क्लीनिक के सामने खड़े सीएम भगवंत मान। - फोटो : @BhagwantMann (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब में मूलभूत स्वास्थ्य ढांचे का कायाकल्प करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की कोशिशों को उस समय वैश्विक स्तर पर मान्यता मिली, जब राज्य के आम आदमी क्लीनिकों ने केन्या की राजधानी नैरोबी में 14 से 16 नवंबर तक आयोजित ग्लोबल हेल्थ सप्लाई चेन सम्मेलन में पहला इनाम हासिल किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को ‘दवाओं की प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच, पंजाब से एक अध्ययन’ विषय के तहत दस्तावेज के लिए पहला इनाम मिला। उन्होंने कहा कि इस कॉन्फ्रेंस में 85 देशों ने भाग लिया और चार देशों ने अपने दस्तावेज दाखिल किए, जिनमें से पंजाब सरकार के दस्तावेज को अंतिम पेशकारी के लिए चुना गया। 
विज्ञापन


मान ने कहा कि राज्य सरकार ने आम आदमी क्लीनिकों की सफलता की कहानी बयान करते हुए बताया कि कैसे पंजाब सरकार ने प्राथमिक स्वस्थ्य देखभाल सुविधाओं में तेजी से विस्तार किया और मानक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की विजेता एंट्री में विज्ञान पर जोर, समस्याओं के हल के लिए सुपर पोजीशनिंग, समाधान और प्रभाव की स्पष्टता, नवीन समाधान, राजनीतिक इच्छा शक्ति कैसे मूलभूत स्वास्थ्य देखभाल ढांचे के कायाकल्प के लिए सहायक, प्राइवेट क्षेत्र के साथ सहयोग और सुधारों के लिए स्पष्ट व्याख्या को दर्शाया गया। 


उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के हिस्सेदार मुल्कों ने इच्छा जताई कि वह पंजाब आकर आम आदमी क्लीनिक देखने के इच्छुक हैं और वह यह बात समझना चाहते हैं कि कैसे मरीजों को बिना किसी खर्च के उनके घरों के नजदीक 84 दवाएं और 40 क्लीनिकल टेस्ट किए जाते हैं। मान ने कहा कि हिस्सेदार मुल्क इस बात से भी हैरान थे कि सभी आम आदमी क्लीनिक आईटी से लैस हैं और रजिस्ट्रेशन, डॉक्टर की सलाह, टेस्ट और दवाएं पूरी तरह डिजिटाइज्ड हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed