कोरोना: पंजाब में शाम 7 से सुबह 5 तक कर्फ्यू, शादी व अंतिम संस्कार के अलावा भीड़ पर पाबंदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में लगातार बढ़ रहे कोविड के मामलों से निपटने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को कई कदम उठाए। इनके तहत 21 अगस्त से ही वीकएंड (हफ्ते के अंतिम दिन शनिवार-रविवार) के लिए लॉकडाउन और राज्य के सभी 167 शहरों व कस्बों में रोजाना शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक रात के कर्फ्यू का एलान किया गया है। सीएम ने 31 अगस्त तक केवल विवाह और अंतिम संस्कार को छोड़कर राज्य भर में हर तरह की सभाओं पर पाबंदी लगाने के आदेश दिए।
उच्च अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया कि इस महीने के अंत तक सभी सरकारी और निजी कार्यालय 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ खुलेंगे। कैप्टन ने अधिकारियों को ये भी आदेश दिए कि वे सरकारी दफ्तरों में लोगों की आवाजाही को सीमित करें और ऑनलाइन शिकायत निवारण व्यवस्था को बढ़ावा दें।
Punjab CM has also ordered a total ban on all gatherings except weddings & funerals across the state till August 31. Government & private offices will work at 50% capacity till the end of this month: Punjab CMO. #COVID19 https://t.co/tJybtqCmlN
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 20, 2020
50 फीसदी दुकानें खुलेंगी, बसों मे 50 फीसदी सवारियां
किसी भी निजी निजी वाहन में तीन से अधिक सवारियां नहीं बैठ सकेंगी। मुख्यमंत्री ने पांच जिलों के डिप्टी कमीश्नरों को यह भी निर्देश दिए हैं कि भीड़ पर कंट्रोल करने के लिए रोजाना गैर जरूरी वस्तुओं वाली सिर्फ 50 प्रतिशत दुकानें ही खोली जाएं। राज्य भर के कुल सक्रिय मामलों की 80 प्रतिशत संख्या सिर्फ इन पांच जिलों में ही है।
अब स्थिति बिगड़ने की संभावनाएं: कैप्टन
राज्य में अब तक कोविड से हुई 920 मौतों की तरफ इशारा करते हुए कैप्टन ने कहा, ‘हर मौत से मुझे दुख होता है और आने वाले हफ्तों में स्थिति बिगड़ने की संभावनाएं हैं।’