फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Former CM Parkash Singh Badal health deteriorated Hospitalized in Mohali

Punjab News: पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की तबीयत बिगड़ी, मोहाली के निजी अस्पताल में भर्ती

Sun, 16 Apr 2023 09:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 16 Apr 2023 09:41 PM IST
सार

प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इससे पहले उनको जून 2022 में भी मोहाली के इसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद से चंडीगढ़ के पीजीआई में और मोहाली के इसी निजी अस्पताल से उनका नियमित इलाज चलता रहा है।

विज्ञापन
Punjab Former CM Parkash Singh Badal health deteriorated Hospitalized in Mohali
प्रकाश सिंह बादल। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल (95) की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें रविवार सुबह मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह अचानक उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। इस कारण मोहाली के एक निजी अस्पताल में उन्हें जांच को लाया गया। यहां पर डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन


बता दें कि प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इससे पहले उनको जून 2022 में भी मोहाली के इसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद से चंडीगढ़ के पीजीआई में और मोहाली के इसी निजी अस्पताल से उनका नियमित इलाज चलता रहा है। पहले भी वह जब कोरोना पॉजिटिव आए थे, तब भी उनका इसी अस्पताल से इलाज हुआ था। डॉक्टरों ने अभी उनकी तबीयत स्थिर बताई है लेकिन डॉक्टरों ने कुछ समय अपनी निगरानी में रखने के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed