फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Flood Update news in hindi firozpur flood condition news today

Punjab Flood: फिरोजपुर में बाढ़ से खतरा बढ़ा, सेना ने संभाला मोर्चा, हुसैनीवाला से सटे पुल को नुकसान

Fri, 18 Aug 2023 12:28 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिराेजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिराेजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 18 Aug 2023 12:28 PM IST
सार

फिरोजपुर के दो दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। इनके बचाव के लिए सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसी बुलाई गई हैं। हुसैनीवाला से सटे पंद्रह गांव को जोड़ने वाले पुल को भी सतलुज दरिया का पानी नुकसान पहुंचा रहा है।

विज्ञापन
Punjab Flood Update news in hindi firozpur flood condition news today
फिरोजपुर में बाढ़ से पुल को नुकसान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की बारिश से पंजाब में हालात बिगड़ रहे हैं। फिरोजपुर के दो दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। इनके बचाव के लिए सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसी बुलाई गई हैं। हुसैनीवाला से सटे पंद्रह गांव को जोड़ने वाले पुल को भी सतलुज दरिया का पानी नुकसान पहुंचा रहा है। सेना के जवान ग्रामीणों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने में जुटे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आपदा में अवसर: रूस-यूक्रेन युद्ध से सप्लाई हुई बाधित, चंडीगढ़ 3 BRD ने खुद बना डाले MI Aircrafts के पार्ट्स
विज्ञापन


सीएम मान ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा
वहीं सीएम भगवंत मान ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। मान ने ट्वीट किया-पंजाब में फिर से बाढ़ आ गई है..लेकिन मैं हर दिन हालात से वाकिफ हो रहा हूं..आज ग्राउंड जीरो पर होशियारपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया...स्थानीय लोगों से बातचीत की और हौसला बनाए रखा. अपील की...समय कठिन है लेकिन एक के साथ दूसरा भी गुजर जाएगा...सरकार वादे के मुताबिक लोगों के सभी नुकसान की भरपाई करेगी...जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




आठ जिले प्रभावित
राज्य के आठ जिलों गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का के सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। भाखड़ा और पौंग बांध से छोड़े जा रहे पानी के कारण पंजाब में स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। बाढ़ के कारण गुरुवार को फिरोजपुर मंडल की 15 ट्रेनें रद्द रहीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed