फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab, firozpur, kamal sharma

अकाली-भाजपा में कोई मतभेद नहीं : कमल शर्मा

Thu, 27 Nov 2014 10:35 PM IST
अमर उजाला फिरोजपुर
अमर उजाला फिरोजपुर Updated Thu, 27 Nov 2014 10:35 PM IST
विज्ञापन
punjab, firozpur, kamal sharma
प्रदेश में भाजपा के सदस्य बनाने को लेकर वीरवार को छावनी के एक मैरिज पैलेस में चार जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पंजाब प्रदेश के प्रधान कमल शर्मा ने शिरकत की।
विज्ञापन


इस मौके पर कमल शर्मा ने कहा कि अकाली-भाजपा में कोई मतभेद नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में चार लाख नए नौजवान भाजपा के सदस्य बने हैं, जबकि प्रदेश में पंद्रह लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है। भाजपा ने नई मेंबरशिप बनाने के लिए ऑनलाइन सिस्टम शुरू किया है। इसके लिए टोल फ्री नंबर भी है।
विज्ञापन


कमल शर्मा ने कहा कि उनका शिरोमणि अकाली दल (बादल) के साथ कोई मतभेद नहीं है। पंजाब में होने जा रहे नगर काउंसिल व निगम के चुनाव भी अकाली-भाजपा इकट्ठे लड़ेगी। पंजाब में अकाली-भाजपा का संगठन मजबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज मेंबरशिप को लेकर चार जिलों के कार्यकर्ता के साथ बैठक की। इसमें फिरोजपुर, फाजिल्का, मोगा व जगरांव के नेताओं ने हिस्सा लिया। पंजाब में भाजपा ने चार लाख नए सदस्य बनाए हैं जबकि उनका लक्ष्य पंद्रह लाख का है। इस मौके पर भाजपा का जिला प्रधान जोगराज सिंह, डीपी चंदन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed