फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Finance Minister Manpreet Singh Badal said free smartphones distribute in next 2-3 weeks

पंजाबः वित्त मंत्री ने एक बार फिर किया एलान, अगले 2-3 हफ्ते में बटेंगे मुफ्त स्मार्टफोन

Sun, 03 Nov 2019 04:24 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 03 Nov 2019 04:24 AM IST
विज्ञापन
Punjab Finance Minister Manpreet Singh Badal said free smartphones distribute in next 2-3 weeks
पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने एक बार फिर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को मुफ्त स्मार्टफोन बांटने का एलान किया है। इस बार उनका कहना है कि प्रक्रिया शुरू कर दी है और अगले 2-3 हफ्तों में स्मार्टफोन बांट दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रदेश में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार बनने के बाद वित्त मंत्री बीती तीन दिवालियों से पहले यह एलान करते रहे कि इस दिवाली पर युवाओं को स्मार्टफोन बांट दिए जाएंगे। लेकिन बीते दो वर्षों के बाद इस दिवाली पर भी उनका एलान मूर्तरूप नहीं ले सका।
विज्ञापन


पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने चुनावी मैनिफेस्टो में यह वादा किया था कि प्रदेश में सरकार बनते ही 100 दिन के भीतर बेरोजगार युवाओं को मुफ्त स्मार्टफोन दिए जाएंगे। पार्टी की ओर से चुनाव के दौरान इसके लिए युवाओं से फार्म भी भरवाए गए थे। लेकिन सरकार के ढाई साल के कार्यकाल बाद भी वादा पूरा नहीं हो सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल दीवाली से पहले सितंबर में वित्त मंत्री ने कहा था कि सरकार को अपने पांव पर खड़ा होने में कुछ समय लगता है, इसलिए इस दिवाली युवाओं को मुफ्त स्मार्टफोन हरहाल में मिल जाएंगे। लेकिन दीवाली बीत गई और नौजवान स्मार्टफोन का इंतजार करते रह गए।

अब एक बार फिर वित्त मंत्री ने एलान किया है कि अगले 2-3 हफ्ते में यह वादा पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेशक किसी कारण दिवाली के मौके पर स्मार्टफोन नहीं बांटे जा सके, लेकिन अब वित्त विभाग ने स्मार्टफोन खरीदने के लिए बजट रिलीज कर दिया है। 


हालांकि उन्होंने नहीं बताया कि स्मार्टफोन खरीदने की प्रक्रिया को कितने दिनों में पूरा कर लिया जाएगा और सरकार इस बाबत किस मोबाइल कंपनी से बातचीत कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed