फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab employees started hunger strike due to no regularisation

पंजाबः रेगुलराइजेशन न होने से नाराज कर्मियों ने शुरू की भूख हड़ताल

Mon, 13 Feb 2017 07:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 13 Feb 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
punjab employees started hunger strike due to no regularisation
हड़ताल
पंजाब सरकार की ओर से विधानसभा में एक्ट पास करने के बाद भी रेगुलराइजेशन न होने से नाराज मुलाजिमों ने सोमवार को भूख हड़ताल शुरू कर दी। चेतावनी दी है कि यदि 15 फरवरी तक आदेश जारी न हुए तो 16 से मरणव्रत शुरू किया जाएगा। कर्मचारियों ने ठेका मुलाजिम एक्शन कमेटी के बैनर तले पंजाब सबॉर्डिनेट सर्विस फेडरेशन के साथ मिलकर चंडीगढ़ सेक्टर 17 में आंदोलन शुरू किया है।
विज्ञापन


मुलाजिम नेताओं सज्जन सिंह, आशीष जुलाहा व जगीश चाहल ने कहा कि सरकार ने विधानसभा में 27 हजार कच्चे मुलाजिमों को रेगुलर करने को कानून बनाया था, लेकिन अफसरशाही इससे कन्नी काट रही है। 19 दिसंबर को विधानसभा में कानून पास किए जाने को आज 56 दिन बीत चुके हैं। मुलाजिमों ने इस संबंध में मुख्य चुनाव अफसर से भी अपील की थी, जिन्होंने पहले आचार संहिता में छूट दे दी थी।
विज्ञापन


हालांकि बाद में उन्होंने सब कुछ मुख्य सचिव पर डाल दिया। आज तक मुलाजिमों को रेगुलर नहीं किया गया है। अफसरशाही रोज नई दलीलें दे रही है। इसके अलावा सुविधा मुलाजिमों को बहाल करने और प्रदर्शन के दौरान मुलाजिमों पर दर्ज मामले रद करने पर अफसरशाही टालमटोल कर रही है। इसके विरोध में सोमवार को विकास कुमार, करमजीत कौर बराड़, करमजीत कौर बठिंडा, सरवन सिंह व मनसे खान भूख हड़ताल पर बैठे हैं। अगर सरकार ने कुछ न किया तो 16 फरवरी से मुलाजिम नेता सज्जन सिंह मरणव्रत पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed