फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Education Minister Pargat Singh has accepted challenge of Delhi Education Minister Manish Sisodia

पंजाब में शिक्षा पर सियासी जंग: परगट ने स्वीकारी सिसोदिया की चुनौती, कहा-10 नहीं, 250 स्कूलों की होगी तुलना 

Fri, 26 Nov 2021 09:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 26 Nov 2021 09:31 PM IST
सार

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 27 नवंबर को शिक्षकों के धरने में शामिल होने के लिए पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। मोहाली में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे शिक्षकों के साथ केजरीवाल भी धरना देंगे।

विज्ञापन
Punjab Education Minister Pargat Singh has accepted challenge of Delhi Education Minister Manish Sisodia
मनीष सिसोदिया और परगट सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में शिक्षा व्यवस्था को लेकर सियासी जंग जारी है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की चुनौती को पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली-पंजाब के 10 नहीं 250 स्कूलों की तुलना की जाएगी। 10 स्कूलों पर करोड़ों खर्च कर पंजाब दिखावा नहीं करेगा। सिसोदिया ने दिल्ली के शिक्षा मॉडल की तुलना करने की परगट को चुनौती दी थी।

विज्ञापन


पंजाब दौरे के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोगा में शिक्षकों को आठ गारंटी देने की घोषणा की थी। जिसके बाद शिक्षा व्यवस्था को लेकर कांग्रेस और आप नेताओं के बीच सियासत शुरू हो गई है। पंजाब की शिक्षा व्यवस्था पर केजरीवाल के तंज पर पंजाब के शिक्षा मंत्री ने पलटवार किया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री का पंजाब की शिक्षा व्यवस्था पर बोलना ठीक नहीं है, क्योंकि पंजाब देश में शिक्षा में नंबर वन है और दिल्ली छह नंबर पर है। वहीं केजरीवाल ने भी परगट सिंह पर पलटवार किया है कि जो लोग पंजाब की शिक्षा व्यवस्था से खुश हैं, वह कांग्रेस को वोट दें और जो नाखुश हैं वह आप को वोट और सपोर्ट करें। 
विज्ञापन


इसके बाद अब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने परगट सिंह को दिल्ली और पंजाब के 10 स्कूलों की तुलना किए जाने की चुनौती दी थी। शुक्रवार को परगट सिंह ने सिसोदिया की चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा है कि 10 स्कूलों की नहीं 250 स्कूलों की तुलना की जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सिर्फ 10 स्कूलों पर करोड़ों खर्च कर शिक्षा का मॉडल बनाया गया होगा, लेकिन पंजाब में सभी स्कूलों पर करोड़ों खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिसोदिया ने भी चुनौती स्वीकारी
पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह की चुनौती को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा है कि वह दिल्ली और पंजाब के सूचीबद्ध बेहतरीन स्कूलों के दौरे और शिक्षा व्यवस्था, सुधारों पर बहस के लिए अपनी इच्छा के अनुसार समय और तारीख तय करके बताएं, ताकि दोनों मीडिया की मौजूदगी में दिल्ली और पंजाब के सरकारी स्कूलों का एक साथ दौरा कर खुली बहस कर सकें।


आज शिक्षकों के साथ धरने पर बैठेंगे केजरीवाल
मोहाली में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे शिक्षकों के साथ केजरीवाल भी धरना देंगे। आप के राष्ट्रीय संयोजक 27 नवंबर को शिक्षकों के धरने में शामिल होने के लिए पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। नवंबर में यह उनका दूसरा चुनावी दौरा होगा। इससे पहले वह पंजाब के शिक्षकों के लिए 8 गारंटी देने की घोषणा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed