Punjab: स्कूलों में इस महीने के अंत तक मिलेगी वर्दियां, शिक्षा मंत्री बोले-पहले दिसंबर तक रहता था इंतजार
पंजाब में 20 हजार से अधिक सरकारी स्कूल हैं, जहां करीब 25 लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। लेकिन हर बार विद्यार्थियों को वर्दी आदि के लिए दिक्कत आती थी। शिक्षा मंत्री ने दावा किया कि पिछली सरकारें विद्यार्थियों को वर्दी मुहैया करवाने का काम नवंबर या दिसंबर तक पूरा करती थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह भी पढ़ें : Bathinda: शहीद सेवक सिंह पंचतत्व में विलीन, रोते हुई मां बोली-हमारे पांच शहीद हुए, पाकिस्तान के दस मारो
पंजाब में 20 हजार से अधिक सरकारी स्कूल हैं, जहां करीब 25 लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। लेकिन हर बार विद्यार्थियों को वर्दी आदि के लिए दिक्कत आती थी। शिक्षा मंत्री ने दावा किया कि पिछली सरकारें विद्यार्थियों को वर्दी मुहैया करवाने का काम नवंबर या दिसंबर तक पूरा करती थी लेकिन यह पहला मौका है जब यह काम तय समय से हो रहा है। इससे विद्यार्थियों और उनके परिजनों को बहुत फायदा होगा।
Another First for Punjab under @BhagwantMann JI’s govt!
After the academic books, now is the turn for school uniform.
School uniform in Govt schools shall be available by the end of April, which would’nt happen b4 Nov/Dec in previous govts.
Making our govt schools the best!— Harjot Singh Bains (@harjotbains) April 22, 2023
पंजाब के स्कूलों में पहले किताबों और वर्दियों को लेकर विद्यार्थियों को परेशान उठानी पड़ती थी। कई समाजसेवी संस्थाएं विद्यार्थियों को वर्दियां मुहैया करवाती थीं, हालांकि अब सरकार अपने स्तर पर यह काम कर रही है। समाजसेवी संस्थाओं को अब शिक्षा विभाग द्वारा कहा जा रहा है कि वह वर्दी या अन्य सामान देने के बजाय स्कूलों को डिजिटल बनाने में सहयोग करें ताकि विद्यार्थियों को निजी स्कूलों की तर्ज पर पढ़ाया जा सके।