फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab DGP reached Jalandhar

पंजाब के डीजीपी बोले- बढ़ती असहिष्णुता के कारण हो रहे पुलिस पर हमले

Mon, 21 Oct 2019 09:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 21 Oct 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
Punjab DGP reached Jalandhar
पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता का मानना है कि लोगों में असहिष्णुता बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि पंजाब पुलिस की टीमों पर हमले हो रहे हैं। हमारी तरफ से पंजाब में 425 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है, यही वजह है कि तस्कर व काले धंधे में शामिल लोग परेशान हैं और पुलिस पार्टी पर अटैक कर रहे हैं। 

विज्ञापन


डीजीपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब पुलिस तस्करों व माफिया को छोड़ने वाली नहीं है और जिन लोगों ने पुलिस पर हमले किये हैं, उन पर ठोस कार्रवाई की जा रही है। इस बाबत वह लगातार हरियाणा के डीजीपी से भी संपर्क कर केस को मॉनिटर कर रहे हैं। एआईजी आशीष कपूर पर दुराचार का मामला दर्ज होने की बात पर डीजीपी गुप्ता ने कहा कि अभी वह मामले को देख रहे हैं। इसी सप्ताह इसकी जांच के लिए टीम गठित कर दी जाएगी। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन


डीजीपी दिनकर गुप्ता सोमवार को जालंधर में शहीदों को श्रद्धांजलि देने आए थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस आतंकवाद का मुकाबला करने में सक्षम है। पुलिस आतंकवादियों की हर नापाक हरकत को फेल कर रही है। चाहे वह ड्रोन से हथियार गिराने का मामला हो या फिर टारगेट किलिंग। गुप्ता ने कहा कि पंजाब पुलिस आतंकियों के 28 मॉड्यूल को ब्रेक कर करीब 150 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जो आतंकवाद का समर्थन कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिये पंजाब में लोगों को आतंकवाद से जोड़ने की कोशिश की जा रही है, लेकिन पुलिस नजर रखे है। पुलिस ने सोशल मीडिया से लेकर अपने खुफिया तंत्र को मजबूत कर रखा है। कई स्थानों पर पुलिस युवाओं को प्रेरित कर उनको कट्टरपंथी विचारधारा से बाहर निकाल रही है, ताकि वह आतंकवाद का हिस्सा न बनें।

डीजीपी गुप्ता ने कहा कि पाक से हथियार अकेले पंजाब के नहीं आए, बल्कि इनका इस्तेमाल पूरे देश में कहीं भी किया जा सकता है, क्योंकि देश में सभी रास्ते खुले हैं, जिनके जरिये आतंकी किसी राज्य में पहुंच सकते हैं।

मौड़ मंडी ब्लास्ट पर डीजीपी गुप्ता ने कहा कि एसआईटी अपनी जांच कर रही है और इसमें तीन चार लोगों के नाम सामने आए हैं लेकिन तीनों फरार है, उनकी तलाश की जा रही है। अब वह तीनों देश में है या विदेश में, यह कुछ कहा नहीं जा सकता। लेकिन पुलिस अपनी जांच कर रही है।

डीजीपी ने कहा पंजाब पुलिस बहादुर जवानों की फोर्स

स्थानीय पीएपी में फोर्स के शहीदी दिवस पर राज्य स्तरीय श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य तौर पर पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता, एडीजीपी पीएपी कुलदीप सिंह के अलावा एडीजीपी संजीव कालड़ा, गौरव यादव, वरिंदर कुमार, अर्पित शुक्ला, गुरप्रीत कौर दियो के अलावा तमाम आईजी व डीआईजी शामिल हुए। 21 अक्तबूर को पंजाब के बहादुर शहीदों की याद में के रूप में मनाया जाता है और देश भर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है। 

इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। डीजीपी दिनकर गुप्ता तथा अन्य पुलिस अधिकारियों की ओर से शहीदी स्मारक पर फूल अर्पित किये गये। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि पंजाब पुलिस के जवान बहादुर हैं, जिन्होंने जान पर खेलकर पंजाब से आतंकवाद का सफाया किया है। उनको पंजाब पुलिस पर काफी गर्व है। इस अवसर पर शहीदों के परिवारों को डीजीपी दिनकर गुप्ता की ओर से आवश्यक वस्तुएं दी गईं, उनकी मुश्किलों को सुना गया और उनकी सभी मुश्किलों को पहल के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed