{"_id":"6637374042097359cc0d3e0d","slug":"punjab-crime-fugitive-gangster-involved-in-international-kabaddi-player-murder-case-arrested-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी हत्याकांड में शामिल भगोड़ा गैंगस्टर गिरफ्तार, कनाडा में बैठा मास्टर माइंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी हत्याकांड में शामिल भगोड़ा गैंगस्टर गिरफ्तार, कनाडा में बैठा मास्टर माइंड
Sun, 05 May 2024 01:07 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 05 May 2024 01:07 PM IST
सार
कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की मैच में सम्मिलित होने के दौरान 14 मार्च 2022 को नकोदर के गांव मल्लियां में 5 हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अब हत्या में शामिल गैंगस्टर को जालंधर पुलिस ने अमृतसर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मार्च 2022 में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड में शामिल गैंगस्टर को जालंधर पुलिस ने अमृतसर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान स्वर्णदीप सिंह निवासी गोल्डन गेट स्थित प्रीतम एन्क्लेव अमृतसर के रूप में हुई है। आरोपी संदीप की हत्या के बाद से फरार चल रहा था। हत्या के 6 माह बाद कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की मैच में सम्मिलित होने के दौरान 14 मार्च 2022 को नकोदर के गांव मल्लियां में 5 हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात शाम 6 बजे के करीब उस समय हुई थी। हमलावर एक सफेद रंग की कार में सवार होकर आए थे। उन्होंने करीब 20 राउंड फायर संदीप पर दागे। उसे मुंह से लेकर सीने तक गोलियां मारी थीं। चलते मैच के दौरान स्टेडियम में सरेआम अंधाधुंध फायरिंग के कारण अफरा-तफरी मच गई थी।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में लॉरेंस गैंग से जुड़े गैंगस्टर फतेह ने कबूल किया था कि उसने कनाडा में बैठे सनोवर ढिल्लों के कहने पर अमित डागर, कौशल चौधरी, जगजीत सिंह, लक्की पटियाल और सुक्खा दुनेके के साथ मिलकर शूटरों का इंतजाम किया था। दुनेके के कहने पर सिमरनजीत उर्फ जुझार ने अमृतसर के प्रीतम एन्क्लेव में रिश्तेदार स्वर्ण सिंह के घर शूटरों को ठिकाना मुहैया कराया। पुलिस ने स्वर्ण के घर से 18 जिंदा कारतूस और 12 बोर राइफल बरामद की थी। स्वर्ण सिंह को भी मामले में नामजद किया था।
विज्ञापन