फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CoronaVirus Covid 19 Cases Today Latest News: Corona in Punjab, Punjab corona latest News, Punjab corona update

पंजाब में 1964 पॉजिटिव मिले, 67 की जान गई, 2307 ठीक हुए, समाना विधायक भी संक्रमित

Tue, 08 Sep 2020 11:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Sep 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Punjab CoronaVirus Covid 19 Cases Today Latest News: Corona in Punjab, Punjab corona latest News, Punjab corona update
पंजाब में कोरोना केस - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

पंजाब में कोरोना वायरस के कारण मंगलवार को 67 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 1990 हो गई है। इस दौरान कोरोना के 1964 नए केसों की भी पुष्टि हुई है, जबकि बीते 24 घंटे के दौरान 2307 मरीजों के ठीक होने की अच्छी खबर भी है।

विज्ञापन


मंगलवार को राज्य में कोरोना से प्रभावित लोगों की कुल संख्या 67547 तक पहुंच गई। वहीं, राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इस समय 16230 गंभीर मरीज दाखिल हैं, जिनमें से 720 मरीजों की हालत बहुत नाजुक है। इनमें 633 मरीज आक्सीजन सपोर्ट पर हैं जबकि 87 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को लुधियाना में 13, अमृतसर में 11, पटियाला में 8, बठिंडा में 7, जालंधर व मोगा में 4-4, फरीदकोट, संगरूर व गुरदासपुर में 3-3, होशियारपुर, मुक्तसर व कपूरथला में 2-2, फाजिल्का, मोहाली, रोपड़, मानसा व बरनाला में 1-1 मरीज की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जिन 1964 नए कोविड मामलों की पुष्टि हुई है, उनमें लुधियाना में 311, जालंधर में 265, अमृतसर में 236, पटियाला में 206, बठिंडा में 168, मोहाली में 127, गुरदासपुर में 126, होशियारपुर में 104, फरीदकोट में 83, तरनतारन में 39, फाजिल्का में 36, संगरूर में 32, बरनाला में 30, मोगा में 28, नवांशहर व मानसा में 25-25, कपूरथला में 24, फिरोजपुर व मुक्तसर में 23-23, फतेहगढ़ साहिब में 22, रोपड़ में 16, पठानकोट में 15 नए कोविड मरीजों के नाम दर्ज किए गए हैं। इन सभी में 521 केस पहले से पॉजिटिव आए मरीजों के करीबी संपर्क वाले लोग हैं जबकि 1414 केस कोरोना के बिल्कुल नए मामले के रूप में दर्ज हुए हैं। 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिन 2307 मरीजों के ठीक होने की खबर है उनमें मोहाली के 1023, पटियाला के 233, लुधियाना के 140, गुरदासपुर के 109, पठानकोट के 103, अमृतसर के 97, फिरोजपुर के 86, जालंधर के 82, बठिंडा के 73, कपूरथला के 61, फाजिल्का के 55, फरीदकोट के 34, तरनतारन के 33, नवांशहर के 30, मुक्तसर के 29, फतेहगढ़ साहिब के 28, संगरूर के 26, रोपड़ के 22, होशियारपुर के 20, बरनाला के 13, मोगा के 6 और मानसा के 4 मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या 49327 हो गई है।

समाना के विधायक रजिंदर सिंह संक्रमित, फेसबुक पर दी जानकारी 
पटियाला के आठ विधानसभा क्षेत्रों में से छह के विधायक कोरोना की गिरफ्त में आ चुके हैं। मंगलवार को समाना से कांग्रेस विधायक रजिंदर सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी। उन्होंने उन सभी लोगों से अपना कोरोना टेस्ट कराने की अपील की, जो पिछले कुछ दिनों के दौरान उनके संपर्क में आए हैं। फिलहाल रजिंदर सिंह होम क्वारंटीन हैं।

जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में राजपुरा से कांग्रेस विधायक हरदियाल सिंह कंबोज, घन्नौर से कांग्रेस विधायक मदन लाल जलालपुर, सन्नौर से अकाल विधायक हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा, पटियाला (देहात) से विधायक व मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा, शुतराणा से कांग्रेस विधायक निर्मल सिंह की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आ चुकी है। यह सभी फिलहाल क्वारंटीन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed