फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab CoronaVirus Covid 19 Cases News: Corona in Punjab, Punjab corona update, Punjab corona latest update

पंजाब में कोरोना से 37 और मौतें, 1741 नए पॉजिटिव मिले, 384 की हालत नाजुक

Fri, 21 Aug 2020 02:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 21 Aug 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Punjab CoronaVirus Covid 19 Cases News: Corona in Punjab, Punjab corona update, Punjab corona latest update
पंजाब में कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई

पंजाब में गुरुवार को कोरोना से 37 और मौतों के साथ राज्य में इससे मरने वालों की तादाद 957 पर पहुंच गई है। यह और भी चिंताजनक है कि राज्य के विभिन्न अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 13,830 मरीजों में 384 की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। इसी दौरान एक ही दिन में कोरोना के 1741 नए मामले भी सामने आए हैं जिससे सूबे में संक्रमितों की कुल संख्या 37824 हो गई है। गुरुवार को 334 मरीजों के ठीक हो जाने की भी खबर है। राज्य में कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या 23037 हो गई है।

विज्ञापन


इस बीच, जिन 334 मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई, उनमें जालंधर के 106, अमृतसर के 62, नवांशहर के 37, गुरदासपुर के 29, संगरुर के 24, फतेहगढ़ साहिब के 23, पठानकोट के 14, फिरोजपुर के 12, मानसा के 9, फाजिल्का के 7, रोपड़ के 5, मुक्तसर के 4, होशियारपुर के 2 मरीज शामिल हैं। 
विज्ञापन


संगरूर में कोरोना से पांच लोगों की मौत, 34 नए मामले
गुरुवार को संगरूर में कोरोना से 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 34 नए मामले सामने आएं हैं। इसके बाद संगरूर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 63 हो गई है। जानकारी मुताबिक धूरी निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति, संगरूर निवासी 53 वर्षीय महिला, लौंगोवाल निवासी 52 वर्षीय पुरुष, सुनाम निवासी 71 वर्षीय महिला और लहरा निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के नए मामलों में अमरगढ़ में 2, धूरी में 3, फतेहगढ़ पंजगराईयां में 3, कौहरियां में 1, लौंगोवाल में 4, मालेरकोटला में 1, मूनक में 4, संगरूर में 11,सुनाम में 3 मामले सामने आएं हैं। दूसरी तरफ, डिप्टी कमिश्नर रामवीर ने बताया कि गुरुवार को सफल इलाज के बाद घरों को लौटे 24 मरीजों में 8 कोविड केयर सेंटर घाबदां, 3 मरीज सिविल अस्पताल संगरूर से, 2 मरीज सिविल अस्पताल मालेरकोटला से, 2 मरीज भोगीवाल से, 2 मरीज जीएमसी पटियाला से, 1 मरीज पीजीआई से और 3 होम आइसोलेशन से छुट्टी लेने के बाद घरों को लौटे हैं।

कोरोना से मुक्तसर में पांचवीं मौत

मुक्तसर में कोरोना का कहर लगातार तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। मुक्तसर में कोरोना से गुरुवार को पांचवीं मौत होने की पुष्टि हुई है। गुरुवार को बाबा दीप सिंह नगर की 65 वर्षीय महिला जो कि 10 अगस्त से फरीदकोट के अस्पताल में दाखिल थी, उसकी कोरोना से मौत हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. हरि नारायण ने बताया कि महिला का 10 अगस्त को सैंपल लिया गया था। 20 अगस्त को महिला की मौत हो गई है। 

होशियारपुर में 1 मौत समेत 10 नए मामले
होशियारपुर में गुरुवार को 1084 सैंपलों की रिपोर्ट मिली। इसमें 10 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिले में संक्रमितों की संख्या अब 936 हो गई है। बजवाड़ा निवासी कोविड-19 पीड़ित एक 45 वर्षीय महिला की मौत मेडिकल कॉलेज अमृतसर में हुई है। इसके बाद जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 26 हो गई है।

सिविल सर्जन डॉ. जसवीर सिंह ने बताया कि जिले में गुरुवार को सामने आए 10 मामलों में से होशियारपुर के माल रोड से 4, दसूहा से 1, मुकेरियां 2 और 1 हाजीपुर स्वास्थ्य ब्लॉक से संबंधित हैं। एक महिला जिसकी अमृतसर में मौत हुई है, उसमें मौत के बाद कोरोना की पुष्टि हुई है। 

बठिंडा: एक की मौत, 8 संक्रमित
बठिंडा में कोरोना से गुरुवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। 8 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। इसकी पुष्टि डीसी बी श्रीनिवासन ने की। इसके बाद जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 23 हो गई है। डीसी ने बताया कि जिले में अब एक्टिव केसों की गिनती 612 हो गई है। 

फिरोजपुर: 124 कोरोना संक्रमित

फिरोजपुर में गुरुवार को 124 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव पीड़ितों की संख्या 1437 हो गई है। इनमें से 909 एक्टिव केस हैं। इनका इलाज गुरुहरसहाए व फिरोजपुर सिविल अस्पताल में चल रहा है। गुरुवार को आए 124 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 18 पंजाब पुलिस के मुलाजिम हैं। फिरोजपुर में अब तक कोरोना से 19 लोगों की मौत हो चुकी है।

मानसा : कोरोना के 18 मामले आए सामने 
मानसा में गुरुवार को कोरोना के 18 नए मामले सामने आने के बाद मरीजों की संख्या 150 हो गई है। दो लोगों की मौत के बाद 9 लोगों को छुट्टी देकर घर भेजा गया है। अब तक मानसा में 351 लोगों को कोरोना हो चुका है जबकि गुरुवार को 273 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। कोरोना से मानसा में एक नेता के परिवार की दो महिलाएं व एक अन्य महिला भी पीड़ित है।

उन्हें घरों में आइसोलेट किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. जीवी सिंह ने बताया कि मानसा में अब तक 22561 लोगों के कोरोना नमूने लिए जा चुके हैं। गुरुवार को सामने आए 18 मरीजों में से 9 मानसा से, बुढलाडा से 4, ख्याला कला से 2, सरदूलगढ़ से 3 संक्रमित मिले हैं। अब तक मानसा में 81, बुढलाडा में 136, ख्याला कला में 66, सरदूलगढ़ में 50 लोगों को कोरोना हो चुका है।

पठानकोट: नर्स और निगम अधिकारी समेत 29 नए मरीज
सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात नर्स, एक स्टाफ समेत 29 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। गुरुवार को 477 लोगों की रिपोर्ट आई। कोरोना पॉजिटिव आए भदरोआ का एक मरीज, अनंदपुर कुलिया का एक, नगर निगम का एक मुलाजिम, मामून का एक, बसंत कालोनी का एक, अरुण नगर सुजानपुर का एक, पिपलां वाली गली सरना का एक, मोहल्ला शेखा सुजानपुर का एक, सरना का एक, ट्रू-नेट मशीन से रामलीला ग्राउंड के पास का एक, आरटीपीसीए से आई रिपोर्ट में नरोट जैमल सिंह का एक, गांव बेहली अकालिया का एक, चेला आमदा का एक, सेनगढ़ का एक, पटेल चौक के 6 लोग, गांव सारटी से 2 लोग, इंदिरा कालोनी का एक, रामलीला ग्राउंड के पास एक मरीज है। इसके अलावा दो लोग गुरदासपुर के हैं। जिले में 201 केस एक्टिव चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed