फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress President Amrinder Singh Raja Warring Slams Patiala MP Preneet Kaur reply to Party

Punjab: परनीत के जवाब से भड़के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग, कहा अहंकारी, कैप्टन ने लिया निशाने पर

Mon, 06 Feb 2023 05:17 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 06 Feb 2023 05:17 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने ट्वीट किया कि पार्टी के कारण बताओ नोटिस का परनीत कौर ने जो जवाब दिया है, वह पार्टी के प्रति उनका अहंकार दर्शाता है।
 

विज्ञापन
Punjab Congress President Amrinder Singh Raja Warring Slams Patiala MP Preneet Kaur reply to Party
परनीत कौर और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला से सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर द्वारा पार्टी हाईकमान को शोकॉज के नोटिस का जवाब भेजने के तुरंत बाद नया विवाद खड़ा हो गया। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने ट्वीट कर परनीत को ‘अहंकारी’ कहा गया तो जवाब में कैप्टन ने भी ट्वीट कर वड़िंग को निशाने पर ले लिया।

विज्ञापन


राजा वड़िंग ने सोमवार दोपहर परनीत कौर को संबोधित करते हुए ट्वीट किया- ‘परनीत कौर जी, कारण बताओ नोटिस का आपका जवाब, उस पार्टी के प्रति कृतघ्नता और अहंकार को दर्शाता है जिसने आपको और आपके परिवार को राजनीतिक रूप से प्रासंगिक बना दिया... यहां तक कि उनके (कैप्टन) विश्वासघाती और धोखेबाजी लक्षणों को भी अनदेखा कर दिया।’
विज्ञापन


राजा वड़िंग यहीं नहीं रुके, उन्होंने एक ओर ट्वीट किया- ‘नैतिक रूप से आपके इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि जनता ने आपको कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में वोट दिया था। हमेशा की तरह आपने कुछ साल चुने और नैतिक कारणों का हवाला दिया। इसके बाद पंजाब और कांग्रेस पार्टी दोनों को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचकर पीठ में छुरा घोंपा।’ तीसरे ट्वीट में राजा वड़िंग ने लिखा- ‘लेकिन कर्म का नियम चल रहा है, आप जो बोएंगे वही काटेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन


परनीत के प्रति राजा वड़िंग ने इन तल्ख तेवरों पर कैप्टन ने भी ट्वीट करके जवाब दिया- ‘राजा वड़िंग सबसे पहले स्पेलिंग सीखो, यह परनीत है न कि पेरनीत। दूसरे आपको इस तरह मूर्खतापूर्ण बयान देने से पहले दो बार सोचना चाहिए, कैप्टन अमरिंदर का परिवार 250 से अधिक वर्षों से प्रासंगिक है।’


गौरतलब है कि परनीत कौर को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कांग्रेस हाईकमान द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिसका जवाब उन्होंने सोमवार को भेजते हुए हाईकमान को चुनौती दे दी कि उन पर जो एक्शन लेना हो, अनुशासन समिति अपनी मर्जी के अनुसार एक्शन लेने के लिए आजाद है। परनीत ने अपने जवाब में पंजाब के कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा कि जिन्होंने भी उन पर आरोप लगाए हैं, उनके बारे में कैप्टन अमरिंदर सिंह से पूछ सकते हैं कि वे सब क्या करते रहे और कैप्टन उन्हें बचाते रहे। परनीत के इस कड़े जवाब के बाद राजा वड़िंग के जवाबी हमले ने साफ कर दिया कि पंजाब कांग्रेस के नेताओं को आने वाले दिनों में उनकी गतिविधियों के बारे में सार्वजनिक तौर पर सवालों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed