फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab congress mla Surjit singh dhiman on drugs

ड्रग्स पर कांग्रेस विधायक धीमान के बयान ने तूल पकड़ा, विपक्ष ने कैप्टन को घेरा

Wed, 02 Aug 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Aug 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
Punjab congress mla Surjit singh dhiman on drugs
कांग्रेसी विधायक सुरजीत सिंह धीमान
अब तक किसानों की कर्ज माफी को लेकर पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार को घेरते रहे विपक्षी दलों के हाथ मंगलवार को नया मुद्दा आ गया। कांग्रेसी विधायक सुरजीत सिंह धीमान ने सोमवार को सुनाम में यह बयान दिया, ‘नशा पंजाब के हर गली और कूचे में उपलब्ध है।
विज्ञापन


कांग्रेसियों के कारण गुंडागर्दी पनप रही है और पुलिस प्रशासन भी हाथ पर हाथ धरे बैठा है। ऐसे लोग मुख्यमंत्री की नशा मुक्त और गैंगस्टर मुक्त मुहिम को रोकने की कोशिश कर रहे हैं और पार्टी की छवि खराब कर रहे हैं।’ सत्ताधारी कांग्रेस के विधायक की इस बयानबाजी ने पंजाब कांग्रेस और मुख्यमंत्री दोनों के लिए पसोपेश की स्थिति पैदा कर दी है। उधर, पंजाब भाजपा और आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस विधायक द्वारा की गई इस टिप्पणी को कैप्टन सरकार की पोल खोलने वाला करार दिया।
विज्ञापन


कांग्रेसी ही निकले चिट्टे के व्यापारी : भाजपा
पंजाब भाजपा के सचिव विनीत जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा पंजाब से नशा खत्म करने व गैंगस्टर कंट्रोल करने का जो दावा किया जा रहा था, उसकी असलियत सबके सामने आ गई है। कांग्रेसी ही चिट्टे के व्यापारी निकले। धीमान के बयान अत्यंत गंभीर हैं और उनकी तुरंत जांच होनी चाहिए। जोशी ने कहा कि धीमान उन कांग्रेसियों का नाम सार्वजनिक करें, जिनकी शह पर राज्य में चिट्टा बिक रहा है और गुंडागर्दी पनप रही है। उन्होंने कहा कि कैप्टन और जाखड़ विधायक धीमान से पूछकर ऐसे सभी कांग्रेसी नेताओं पर कानूनी कार्रवाई करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन ने लगाई फटकार

Punjab congress mla Surjit singh dhiman on drugs
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
कैप्टन ड्रग्स तस्करों के नाम सार्वजनिक करें : खैरा
पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने धीमान के बयान आम आदमी पार्टी के नशों से संबंधित बयानों को पुख्ता करता है। बिल्ली झोले में से बाहर आ गई है और अमरिंदर सिंह के नशे पर किए बड़े -बड़े दावे झूठे साबित हो गए हैं। उन्होंने मांग की कि कैप्टन नशा तस्करों के नाम सार्वजनिक करें। 

धीमान ने कैप्टन के झूठे दावों की पोल खोली : चीमा
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रवक्ता और पूर्व शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि कांग्रेस विधायक सुरजीत सिंह धीमान के बयानों में कोई हैरानी वाली बात नहीं है। उन्होंने खुलकर सच्चाई बयान कर दी है। कैप्टन सिर्फ बदलाखोरी की राजनीति कर रहे हैं। 

मेरे बयान को तोड़ा-मरोड़ा गया : सुरजीत धीमान
पंजाब कांग्रेस के विधायक सुरजीत सिंह धीमान ने इस बात का खंडन किया है कि उन्होंने ड्रग्स के मामले पर कोई बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनके बयान को व्यर्थ ही तोड़ मरोड़ कर विवाद खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। सुनाम में शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने नशे के मुद्दे का जिक्र किया था। लेकिन उनके शब्दों को संदर्भ से अलग कर चर्चा का विषय बना दिया गया। 

कैप्टन ने लगाई फटकार :
कांग्रेस पार्टी सूत्रों के मुताबिक कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार शाम विधायक सुरजीत धीमान को खूब फटकार लगाई। धीमान इस पर कैप्टन से यही कहते रहे कि उनके बयान को सही ढंग से पेश नहीं किया गया। इस बीच, धीमान से जब देर शाम संपर्क किया गया तो उन्होंने केवल इतना ही कहा कि उन्होंने अपनी बात कैप्टन के सामने रख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed