फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab congress is in action mode, released chartsheet of 10 questions

ऐक्शन मोड में कांग्रेस, 10 मुद्दों की चार्जशीट जारी कर मांगा जवाब

Thu, 20 Oct 2016 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 20 Oct 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
Punjab congress is in action mode, released chartsheet of 10 questions
captain amrinder singh - फोटो : File Photo
प्रदेश कांग्रेस ने डिप्टी सीएम सुखबीर बादल द्वारा कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम कार्यकाल की उपलब्धियां बताने की मांग को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सुखबीर के प्रति जवाबदेह नहीं है। जवाब में कांग्रेस ने अकाली सरकार की असफलताओं पर दस मुद्दे की चार्जशीट जारी की है।
विज्ञापन


1. आर्थिक गिरावट - प्रति व्यक्ति आय में पंजाब सातवें से 15वें स्थान पर आया, कर्ज 1.25 लाख करोड़ हुआ।
2. औद्योगिक पतन - 2007 में 21.5 फीसदी का औद्योगिक विकास 2015 में 2.1 प्रतिशत तक पहुंचा।
3. बेरोजगारी - सरकार छह माह में 1.13 लाख युवाओं को नौकरी देने में विफल रही। 2014 में बेरोजगारी दस 16.6 प्रतिशत थी।
4. नशाखोरी - चिट्टे ने पंजाब की पूरी पीढ़ी तो तबाह किया। आंकड़ों के मुताबिक 67 युवाओं ने कम से कम एक बार नशा किया है। 76 फीसदी नशा पीड़ित 18-35 साल के हैं।
विज्ञापन

5. घोटाले - 31000 करोड़ का अनाज घोटाला, होशियारपुर में जमीन घोटाला और बहु करोड़ी सीआरएमएस घोटाला हुआ।

सुखबीर के बयान के जवाब में सरकार की विफलताओं की तस्वीर पेश की

Punjab congress is in action mode, released chartsheet of 10 questions
हलके विच कैप्टन मुहिम को लेकर बस्सी पठाना विधान सभा हलका में आज कैप्टन अमरिंदर सिंह जहां लोगों से रुबरु हुए - फोटो : File Photo
6. दलितों पर अत्याचार - शराब माफिया ने मानसा में दलित युवक की बेरहमी से हत्या कर दी।
7. खेती का बुरा दौर - 2007 में चार प्रतिशत की विकास दर को 2014-15 में 0.5 प्रतिशत तक पहुंचा दिया। बड़ी संख्या में किसानों ने आत्महत्याएं कीं।
8. बिगड़ती कानून-व्यवस्था - बलात्कार, अपहरण व अन्य अपराध बढ़ चुके हैं, अकालियों के संरक्षण में अपराधी आजाद घूम रहे हैं। 2007 की तुलना में 2014 में महिलाओं पर अपराध दोगुने हो गए।
9. सीमांत इलाकों की समस्याएं - सीमांत इलाके बादल सरकार की जन विरोधी नीतियों के शिकार हैं, यहां इंफ्रास्ट्रक्चर बदहाल स्थिति में है।
10. ट्रांसपोर्ट घोटाला - बादलों की मिलकियत वाली बसें बिना परमिट चलते हुए टोल दिए बगैर मोटे पैसे कमा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed