{"_id":"633ee1221c58c9108a398c0c","slug":"punjab-cm-seeks-intervention-of-mea-for-probe-into-murder-of-punjabi-family-in-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में पंजाबी परिवार की हत्या: CM मान ने विदेश मंत्री से की दखल की मांग, कहा- घटना ने झकझोर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका में पंजाबी परिवार की हत्या: CM मान ने विदेश मंत्री से की दखल की मांग, कहा- घटना ने झकझोर दिया
Thu, 06 Oct 2022 07:42 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 06 Oct 2022 07:42 PM IST
सार
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि इस घटना ने अमेरिका जैसे उन्नत देश में पंजाबियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से उन्होंने इस मामले में दखल की मांग की। सीएम ने कहा कि वह संयुक्त राज्य की फेडरल सरकार को मामले की गहराई से जांच करवाने का दबाव डालें।
विज्ञापन
पंजाब सीएम भगवंत मान।
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैलिफोर्निया में पंजाबी परिवार के कत्ल की जांच के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की फेडरल सरकार पर दबाव बनाने के लिए केंद्रीय विदेश मंत्री से दखल देने की मांग की है। गुरुवार को जारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत ही निंदनीय घटना है, जिसने विश्व भर में बसते पंजाबियों को झकझोर दिया है।
विज्ञापन
मान ने कहा कि इस वहशियाना कत्ल ने अमेरिका जैसे उन्नत देशों में भी पंजाबियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से दखल की मांग करते हुए उन्होंने अपील की है कि वह संयुक्त राज्य की फेडरल सरकार को इस मामले की गहराई से जांच करवाने के लिए दबाव डालें।
विज्ञापन
इस बीच पंजाब के प्रवासी मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने हत्यारे को कड़ी सजा देने की मांग की है। पंजाब भवन के बाहर पत्रकारों के साथ बातचीत में धालीवाल ने इस घिनौनी घटना पर गहरा दुख जताया और पीड़ित परिवार के रिश्तेदारों के साथ हमदर्दी प्रकट की। उन्होंने कैलिफोर्निया राज्य के गवर्नर और मरसिड काउंटी के मेयर से मांग की है कि कातिलों को जल्द से जल्द काबू किया जाए।
विज्ञापन
अमेरिका में इसी परिवार की हुई हत्या।
उन्होंने अपील की है कि कातिलों को कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसे अपराधों को रोका जा सके। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कैलिफोर्निया में एक पंजाबी परिवार के चार सदस्यों की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
गढ़ी ने कहा कि पंजाब छोड़कर रोजी रोटी के लिए विदेश चले गए पंजाबियों की हत्या की खबर ने पंजाब को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद निंदनीय घटना है और इस घटना ने विदेश में रह रहे पंजाबियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि केंद्र सरकार विदेश में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए।