{"_id":"619ba249b210f7353b1390b1","slug":"punjab-cm-charanjit-singh-channi-leaves-for-delhi-to-meet-high-command","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब विधानसभा चुनाव: सीएम चन्नी दिल्ली रवाना, हाईकमान से करेंगे मुलाकात, चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब विधानसभा चुनाव: सीएम चन्नी दिल्ली रवाना, हाईकमान से करेंगे मुलाकात, चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा
Mon, 22 Nov 2021 07:36 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 22 Nov 2021 07:36 PM IST
सार
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दिल्ली रवाना हो चुके हैं। यहां वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। कहा जा रहा है कि पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है। चन्नी की दिल्ली यात्रा को इसी से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विस्तार
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की चुनावी रणनीति की रूपरेखा दिल्ली में तय की जाएगी। इसके लिए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सोमवार को लुधियाना में कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद दिल्ली रवाना हो गए। वहां पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान कैप्टन और आप के राजनीतिक दाव को फेल करने की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस के बड़े नेता पंजाब चुनाव में आम आदमी की इमेज को भी भुनाने की योजना बना रहे हैं। दिल्ली में बैठे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि पंजाब कांग्रेस में अब सब कुछ ठीक हो चुका है। सिद्धू और चन्नी भी सिर्फ पंजाब के अहम मुद्दों पर ही फोकस कर रहे हैं।
विज्ञापन
सरकार के मंत्री और विधायक भी अपने-अपने हलकों में काम को सुचारु रूप से कर रहे हैं। कांग्रेस के लिए पंजाब चुनाव बेहद अहम है, इसलिए अब पार्टी सिर्फ पंजाब चुनाव पर ही फोकस करना चाह रही है। इन सबके बीच पार्टी आलाकमान ने पंजाब के मुख्यमंत्री को दिल्ली बुला लिया है। बैठक में नवजोत सिंह के द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा, ताकि सिद्धू सरकार के कामकाज को लेकर फिर कोई बयानबाजी न कर दें।
विज्ञापन
पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी के जरिए सिद्धू को बमुश्किल सरकार के कामकाज से जोड़ा गया है। पार्टी के लिए पंजाब में कैप्टन भी बड़ी मुश्किल बने हुए हैं, वह खुलकर कांग्रेस के खिलाफ बोल रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ के पुल बांध रहे हैं। पार्टी को डर है कि कहीं कैप्टन काफी संख्या में कांग्रेस विधायकों को अपने खेमे में न लेकर चले जाएं। चन्नी के साथ पार्टी के नेता दिल्ली में कैप्टन के सभी दांव फेल करने की रणनीति बनाने की योजना बनाएंगे।
चन्नी की इमेज को भी भुनाएगी पार्टी
आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुकाबले कांग्रेस चन्नी की आम आदमी वाली इमेज को चुनाव में भुनाना चाहती है। चन्नी इन दिनों पंजाब भर में घूम-घूमकर आम आदमी के बीच पहुंच रहे हैं। आम लोगों के बीच वह चाय पीकर उनकी समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर रहे हैं।