फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Charanjit Singh Channi gave nod to recruitment of 10,880 posts vacant in education department related to various cadres 

पंजाब: मास्टर काडर में 10880 पदों पर भर्ती को मंजूरी, प्राइमरी स्कूलों में 2000 शारीरिक शिक्षा अध्यापक भी होंगे भर्ती 

Tue, 30 Nov 2021 12:09 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 30 Nov 2021 12:09 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग में लगभग 3400 अलग-अलग पदों की भर्ती को मंजूरी दे दी, जिससे स्वास्थ्य संभाल प्रणाली को और मजबूत किया जा सके।

विज्ञापन
Punjab CM Charanjit Singh Channi gave nod to recruitment of 10,880 posts vacant in education department related to various cadres 
सीएम चरणजीत चन्नी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शिक्षा विभाग में अलग-अलग काडरों से संबंधित खाली पड़े 10880 पदों की भर्ती को मंजूरी दे दी है। सोमवार को विभिन्न विभागों की उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने शिक्षा को मुख्य क्षेत्र बताया, जिसकी कार्यवाही सुचारु ढंग से चलाने के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्राइमरी स्कूलों में 2000 शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती करने के भी निर्देश दिए, जिससे स्कूली विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को भी यकीनी बनाया जा सके। प्रत्येक गांव में क्लस्टर बनाने की वकालत करते हुए, प्राइमरी, मिडिल व हाई स्कूल वाले गांव में एक शारीरिक शिक्षा ट्रेनर की सेवाओं की व्यवस्था पर विचार करने के निर्देश भी स्कूल शिक्षा विभाग को दिए।

विज्ञापन


इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी, वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, मेडिकल शिक्षा मंत्री डा. राज कुमार वेरका, शिक्षा मंत्री परगट सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव हुसन लाल, प्रमुख सचिव (वित्त) केएपी सिन्हा, सचिव (सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास) राजी पी. श्रीवास्तव और प्रमुख सचिव मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान आलोक शेखर मौजूद थे।
विज्ञापन


रमसा के 1000 हेडमास्टर व टीचरों की वेतन संबंधी मांग मंजूर
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अलग-अलग यूनियनों से संबंधित मुद्दों पर विचार विमर्श किया और हिदायत दी कि विभाग उनकी मांगों को जांचने के बाद वित्त विभाग के पास मामला उठाए। रमसा के अधीन भर्ती किए गए लगभग 1000 हेडमास्टरों और अध्यापकों की लंबे समय से लंबित मांग को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग को वेतन के लिए राज्य का बनता हिस्सा जारी करने के निर्देश दिए, जिस पर भारत सरकार (2016 में) की ओर से ऊपरी सीमा पर कट लगाया गया था। इससे सरकारी खजाने पर लगभग 3.2 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्वास्थ्य विभाग में 3400 पद भरने की मंजूरी
एक और अहम फैसले में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग में लगभग 3400 अलग-अलग पदों की भर्ती को मंजूरी दे दी, जिससे स्वास्थ्य संभाल प्रणाली को और मजबूत किया जा सके। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने आयुष्मान भारत स्कीम के तहत आंगनबाड़ी /आशा वर्करों और अन्य स्वास्थ्य वर्करों को शामिल करने संबंधी प्रस्ताव को मंत्रिमंडल की मीटिंग में लाने के आदेश दिए।

संगरूर में बनेगा नया मेडिकल कॉलेज
मुख्यमंत्री ने एलान किया कि वह जल्द ही कपूरथला और होशियारपुर में मेडिकल कालेजों का नींव पत्थर रखेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी एलान किया कि संगरूर में 100 प्रतिशत सरकारी फंडिंग से नया मेडिकल कालेज बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed