फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Charanjit Singh Channi directed PSPCL to issue notice for cancellation of PPA of Talwandi Sabo Power Limited 

कार्रवाई: रद्द होगा पंजाब के तलवंडी साबो थर्मल प्लांट का बिजली समझौता, पीएसपीसीएल को नोटिस जारी करने के आदेश

Wed, 03 Nov 2021 08:00 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 03 Nov 2021 08:00 AM IST
सार

अधिक परिवर्तनशील कीमतों के कारण तलवंडी साबो पॉवर लिमिटेड की कारगुजारी तय शर्तों के अनुरूप न होकर निम्न दर्जे की रही है। इसी कारण यह प्लांट बिजली की निर्धारित उत्पादन पर खरा नहीं उतरा, जबकि पीएसपीसीएल को प्लांट की घोषित उपलब्धता के लिए पूरी क्षमता वाली दरों की अदायगी करनी पड़ती है।

विज्ञापन
Punjab CM Charanjit Singh Channi directed PSPCL to issue notice for cancellation of PPA of Talwandi Sabo Power Limited 
मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब के उपभोक्ताओं को निर्विघ्न और वाजिब कीमतों पर बिजली सप्लाई करने के उद्देश्य से पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) को तलवंडी साबो पॉवर लिमिटेड का बिजली खरीद समझौता रद्द करने के लिए तुरंत नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। चन्नी ने कहा कि इस कदम से लोगों पर महंगी बिजली का बोझ घटेगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पंचकूला में बड़ा हादसा: फर्नीचर फैक्टरी में लगी भीषण आग, दो महिलाओं समेत तीन की मौत, एक झुलसा 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता के मुताबिक वित्तीय वर्ष 18-19, 19-20 और 20-21 के दौरान बिजली की कीमत औसतन प्रति यूनिट (निर्धारित परिवर्तनशील) क्रमश: 5.10 रुपये, 5.55 रुपये और 5.30 रुपये रही, जबकि इन वर्षों के दौरान थोड़े समय में मार्केट में बिजली की औसतन कीमत क्रमश: 3.86 रुपये, 3.21 और 3.01 रुपये प्रति यूनिट पाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मौजूदा कीमतों पर पीएसपीसीएल द्वारा सालाना 1800 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मूल्य वहन किया जा रहा है और बिजली खरीद समझौते के बाकी रहते समय के लिए 36000 करोड़ और बनते हैं। यदि यह मान भी लिया जाए कि बढ़ती मांग के कारण तलवंडी साबो पॉवर लिमिटेड से बिजली की मांग धीरे-धीरे बढ़कर 12000 मिलियन यूनिट हो जाएगी और 1.50 किलोवाट की रिवायती कीमत को विचार भी लिया जाए तो यह देनदारी उतनी ही बनती है।

तलवंडी साबो प्लांट की कारगुजारी निम्न स्तर की
प्रवक्ता ने बताया कि अधिक परिवर्तनशील कीमतों के कारण तलवंडी साबो पॉवर लिमिटेड की कारगुजारी तय शर्तों के अनुरूप न होकर निम्न दर्जे की रही है। इसी कारण यह प्लांट बिजली की निर्धारित उत्पादन पर खरा नहीं उतरा, जबकि पीएसपीसीएल को प्लांट की घोषित उपलब्धता के लिए पूरी क्षमता वाली दरों की अदायगी करनी पड़ती है। वित्त वर्ष 2014-15 से वित्त वर्ष 2020-21 तक 24176 मिलियन यूनिट बिजली सरेंडर की गई, जबकि इसके लिए पीएसपीसीएल की तरफ से निर्धारित दरों के अंतर्गत 2920 करोड़ रुपये अदा किए गए। इस प्लांट की सरेंडर की गई बिजली की कीमत वित्त वर्ष 2018-19, वित्त वर्ष 2019 -20 और वित्त वर्ष 2020 -21 के दौरान क्रमश: 389 करोड़ रुपये, 756 करोड़ और 446 करोड़ रुपये रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed