{"_id":"6212440f65800b7b3043a8bc","slug":"punjab-cm-charanjit-singh-channi-claims-people-will-bring-congress-to-power-with-huge-majority","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab election 2022: सीएम चन्नी का दावा- कांग्रेस को भारी बहुमत से सत्ता में लाएगी जनता, हम दो-तिहाई बहुमत की तरफ बढ़ रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab election 2022: सीएम चन्नी का दावा- कांग्रेस को भारी बहुमत से सत्ता में लाएगी जनता, हम दो-तिहाई बहुमत की तरफ बढ़ रहे
Sun, 20 Feb 2022 07:15 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 20 Feb 2022 07:15 PM IST
सार
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि केजरीवाल किसी भी तरह सत्ता पाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने खालिस्तान जैसे आतंकी संगठनों का सहारा लिया और अमेरिका स्थित खालिस्तानी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू से पत्र प्राप्त किया।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रविवार को कहा कि पंजाब के लोगों ने कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से सत्ता में वापस लाने का फैसला किया है। खरड़ में वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर जाने से पहले मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि स्थिति स्पष्ट है, लोग कांग्रेस को वापस चाहते हैं। हम दो-तिहाई बहुमत की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस विधानसभा चुनाव में डेरा सच्चा सौदा ने भाजपा के साथ मिलकर अकाली दल का समर्थन किया है।
विज्ञापन
चन्नी ने कहा, ‘पंजाब में बेअदबी की घटनाओं के लिए डेरा जिम्मेदार था और उन्हें अब मतदान में उनका समर्थन मिल रहा है।’ उन्होंने दावा किया कि पुराने बिजली और पानी के बिल माफ कर लोगों का पैसा वापस किया गया है जबकि लोगों को राहत देने के लिए पानी और बिजली दोनों के रेट कम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हम राज्य में सभी को मुफ्त शिक्षा देंगे और अन्य पिछड़े समुदायों (ओबीसी) और कमजोर वर्गों को स्कॉलरशिप भी देंगे। सत्ता में आने के बाद हम जल्द ही इस पर एक नीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन
चुनाव के मुख्य मुद्दों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि उनका 111 दिनों का कार्यकाल सिर्फ काम का रहा है। इस वजह से हमें लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के चुनाव प्रचार पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में चन्नी ने कहा कि केजरीवाल किसी भी तरह सत्ता पाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने खालिस्तान जैसे आतंकी संगठनों का सहारा लिया और अमेरिका स्थित खालिस्तानी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू से पत्र प्राप्त किया।
विज्ञापन
एक अच्छी सरकार के लिए गुरुद्वारे में माथा टेका
मुख्यमंत्री चन्नी ने बताया कि उन्होंने पंजाब में एक अच्छी सरकार जो प्रदेश के लिए विकास के कार्य कर सके और पंजाब में राम राज्य स्थापित हो सके, इसके लिए रविवार सुबह श्री चमकौर साहिब गुरुद्वारे में जाकर माथा टेका। उन्होंने सुबह शिव मंदिर जाकर पूजा भी की। चन्नी ने कहा उन्होंने पंजाब के लोगों पर सब कुछ छोड़ दिया है, जो ‘जनता’ (लोग) और ईश्वर करेंगे, वह सबसे अच्छा होगा।