फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Captain Amarinder Singh reaction on Hyderabad encounter

हैदराबाद एनकाउंटर पर कैप्टन बोले- कोर्ट से बाहर न्याय गलत, लेकिन पुलिस को अपने बचाव का हक

Sun, 08 Dec 2019 08:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 08 Dec 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
Punjab CM Captain Amarinder Singh reaction on Hyderabad encounter
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि पुलिस को आत्मरक्षा में गोली चलाने का हक है लेकिन वह अदालतों से बाहर जाकर न्याय देने के खिलाफ हैं। यह देश की संवैधानिक भावना के उलट है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करते हुए कहा कि उनकी सरकार इस बिल को राज्य की विधानसभा में पास नहीं होने देगी।

विज्ञापन


कैप्टन ने तेलंगाना में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को मारने की घटना के संदर्भ में कहा कि अगर पुलिस वालों पर आरोपी हमला करते हैं तो कार्रवाई जायज है। उन्होंने साफ किया कि इसमें एनकाउंटर जैसी कोई बात नहीं। उन्होंने पंजाब का जिक्र करते हुए कहा कि यहां की पुलिस को ऐसे मुद्दों पर अच्छी तरह पता है और वह आतंकवादियों, गुंडों /गैंगस्टरों को आत्मसमर्पण करने या परिणाम भुगतने के लिए कहती है।
विज्ञापन


कैप्टन ने राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर का विरोध करते हुए कहा कि यह भारत की लोकतांत्रिक भावना के खिलाफ है। जब उनसे पूछा गया कि केंद्र के कानून बनाने के बाद इस समस्या से पंजाब कैसे मुकाबला करेगा तो उन्होंने कहा कि प्रस्तावित नागरिकता संशोधन बिल को संसद के बाद हमारी विधानसभा में आने दो, वहां हमारे पास दो-तिहाई बहुमत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन के साथ इस मौके पर मौजूद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर का विरोध करती है। यह लोगों को देश छोड़ने के लिए मजबूर करने के लिए एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। कैप्टन ने सवाल किया कि क्या होगा अगर बांग्लादेश असम से निकाले जाने वाले लोगों को लेने से इंकार कर दे? उन्होंने कहा कि केंद्र ऐसे अहम मुद्दों पर एकतरफा फैसले नहीं ले सकता।

ऐसा फैसला कई दिक्कतें खड़ी करेगा। उन्होंने कहा कि क्या विदेश में बसे भारतीयों को हम देश आने से रोक सकते हैं, अगर वह वापस देश लौटने की इच्छा रखें?

अब नहीं चलेगा भाजपा का राष्ट्रवाद का एजेंडा : कैप्टन
कैप्टन ने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा का राष्ट्रवाद का एजेंडा अब मतदान में नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि हर भारतीय दिल से राष्ट्रभक्त है लेकिन लोग सबसे पहले अपनी इच्छाओं की पूर्ति चाहते हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के कार्यकाल के बाद ताजा चुनावी नतीजों ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि बदलाव की हवा चल रही है। 

उन्होंने कहा कि इस समय यह बात अहम है कि किसी भी पार्टी का सरकार में बने रहना उसके प्रदर्शन पर निर्भर करता है। अगर कोई पार्टी अच्छा प्रदर्शन नहीं करती तो लोग उसे सत्ता से बाहर कर देते हैं। उन्होंने अकाली दल के चुनावी प्रदर्शन की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पंजाब की पिछले विधानसभा चुनाव में अकालियों का सफाया हो गया था। 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का राष्ट्रवाद का नारा गांधी से नहीं बल्कि हिटलर से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पुलवामा मामले पर एक बार तो राजनीति करके चुनाव में सफलता हासिल कर ली लेकिन दोबारा इसे महाराष्ट्र और हरियाणा में ऐसे नतीजे नहीं मिल सके।

सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बनने पर पार्टी का प्रदर्शन सुधरा: कैप्टन
कैप्टन ने कांग्रेस में किसी भी पहचान का संकट होने की बात को नकारते हुए कहा कि सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी का प्रदर्शन सुधरा है। इससे सिद्ध होता है कि लोगों का अभी भी इंडियन नेशनल कांग्रेस में विश्वास है। ‘कांग्रेस के नेतृत्व के लिए कौन सर्वोत्तम नेता है?’ सवाल पूछे जाने पर कैप्टन ने कहा कि यह फ़ैसला कांग्रेस वर्किंग कमेटी को करना है और वह अपने विचार वहां साझा करेंगे, जब पूछा जायेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed